फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   1.64 lakh children will be able to buy uniforms

Raebareli News: 1.64 लाख बच्चे खरीद सकेंगे यूनिफाॅर्म

Wed, 08 Jul 2026 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 08 Jul 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
1.64 lakh children will be able to buy uniforms
रायबरेली। जिलेभर के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को बुधवार को यूनिफॉर्म के लिए 1200 रुपये डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिये मिलेंगे। डीबीटी की योजना से जिले के 1.64 लाख बच्चे लाभान्वित होंगे। बुधवार को ही शिक्षकों को कैशलेश कार्ड भी दिया जाएगा, जिससे उन्हें कैशलेश चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन


डीबीटी वितरण और कैशलेश योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री बुधवार को वाराणसी से करेंगे। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण इस जिले में तहसील स्तर पर दिखाया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने पूरी व्यवस्था कर ली है। जिले में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों की संख्या 179111 है। इसमें से 164518 बच्चों की डीबीटी सत्यापन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जिन्हें बुधवार को 12-12 सौ रुपये भेजे जाएंगे। जिन बच्चों को डीबीटी का पैसा नहीं मिलेगा, उनके सत्यापन की प्रक्रिया को पूरी कराया जाएगा।
विज्ञापन


इसी तरह बेसिक शिक्षा परिषद के सभी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों, शिक्षामित्रों, विशेष शिक्षकों, अनुदेशकों, अनुदानित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में कार्यरत वार्डन, पूर्णकालिक व अंशकालिक शिक्षकों, प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत कार्यरत रसोइयों एवं उनके आश्रित परिवार के सदस्यों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ दिया जाएगा। बेसिक शिक्षा का कुल स्टाफ 16365 है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ 8 जुलाई को सुबह 10 बजे वाराणसी के व्यापार केंद्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इसी कार्यक्रम में बच्चों को डीबीटी वितरण भी किया जाएगा। वाराणसी में होने वाले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिले में तहसील स्तर किया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।


जिला स्तर पर गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर के सभागार में कार्यक्रम आयोजित होगा। सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने बताया कि 8 जुलाई के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाने के लिए तहसील स्तर पर कार्यक्रम होंगे, जिसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया गया है। तहसील स्तरीय कार्यक्रम में 20-20 कैशलेस कार्ड बांटे जाएंगे। डीबीटी का वितरण भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed