फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   बेकाबू वाहन की टक्कर से युवक की मौत

बेकाबू वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Wed, 20 Feb 2019 01:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
बेकाबू वाहन की टक्कर से युवक की मौत
बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में सोमवार रात लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित चुरुवा हनुमान मंदिर के निकट बेकाबू वाहन ने एक युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन



बछरावां कस्बे के दुर्गनटोला का रहने वाला संदीप शर्मा (30) पुत्र रामकिशोर शर्मा बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट बाल काटने की दुकान खोल अपनी रोजी रोटी कमाता था।
विज्ञापन



रात में वह बछरावां से पैदल चुरुवा हनुमान मंदिर जा रहा था। मंदिर के निकट लखनऊ से रायबरेली की ओर जा रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई। थानाध्यक्ष रवेद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है। वाहन व उसके चालक की खोजबीन की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed