फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   तेलियाकोट उपकेंद्र में आई खराबी,

तेलियाकोट उपकेंद्र में आई खराबी,

Thu, 06 Sep 2018 01:34 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
तेलियाकोट उपकेंद्र में आई खराबी,
रायबरेली। शहर के तेलियाकोट उपकेंद्र की छतें बारिश में टपक रही हैं। कर्मचारियों को बैठने तक सुविधा नहीं है। ऐसे में आए दिन फॉल्ट आना लाजमी है।
विज्ञापन



बुधवार को उपकेंद्र में खराबी आने से बत्ती गुल रही। इससे 80 हजार आबादी बेहाल रही है। दोपहर करीब एक बजे आई खराबी देर शाम तक ठीक नहीं हो सकी थी।


शहर के तेलियाकोट उपकेंद्र में दोपहर करीब एक बजे अचानक खराबी आ गई। इससे राजघाट, टाउन प्रथम, टाउन द्वितीय, टाउन तृतीय, रायपुर, तकिया फीडर की आपूर्ति बंद हो गई।


बिजली नहीं आने से लोग बेहाल रहे। शहर के कानपुर रोड, बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन, सुपर मार्केट, घंटाघर, अस्पताल चौराहा समेत प्रमुख स्थानों की बिजली गुल रही।
विज्ञापन



अख्तर हुसैन, मो. सलीम की दुकान कानपुर रोड पर है। यह पंखा रिपेयरिंग का काम करते हैं। पूरा काम बिजली से ही होता है। बिजली नहीं आने से काम प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



उपभोक्ताओं का कहना है कि आए दिन कोई न कोई खराबी आती रहती है। पावर कॉर्पोरेशन के अभियंता इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।


एसडीओ टाउन अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तेलियाकोट उपकेंद्र में लगे 10 एमबीए ट्रांसफार्मर की सीटी बदली जा रही थी। इस वजह से आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed