{"_id":"5b57740b4f1c1b58488b6bb0","slug":"161532457995-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज, गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज, गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापे
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार। थाना क्षेत्र के पूरे किसुनी मजरे अरखा गांव में ट्रकों से वसूली को लेकर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
एसओ की अगुवाई में पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए ताबड़तोड़ छापे मारे, लेकिन कोई हाथ नहीं लग सका। पुलिस का दावा है कि जल्द हमलावर सलाखों के पीछे होंगे। वहीं पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए दो सिपाही घर पर तैनात कर दिए गए हैं।
पूरे किसुनी मजरे अरखा निवासी राकेश मिश्रा के घर पर सोमवार को कुछ हमलावरों ने धावा बोलकर असलहों से फायरिंग की थी।
साथ ही दरवाजे को चीरकर घर के अंदर घुस गए थे। यहां महिलाओं व बच्चों के साथ अभद्रता की थी। घर से जेवरात व नकदी उठा ले गए थे।
जानकारी मिलने पर सीओ विनीत सिंह व थानेदार धनंजय सिंह के पहुंचने पर हमलावर फरार हो गए थे। इस मामले में पीड़ित राकेश मिश्रा की तहरीर पर देर रात पुलिस ने अरखा निवासी अमरजोत सिंह, विपुल सिंह पुत्रगण महेंद्र सिंह तथा अभय तिवारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
सीओ विनीत सिंह के निर्देश पर एसओ धनंजय सिंह की अगुवाई में एक टीम बनाकर आरोपियों के घर के अलावा नाते-रिश्तेदारियों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की, लेकिन कोई नहीं मिला।
विज्ञापन
एसओ ने बताया कि जिला पंचायत की ओर से ट्रकों से वसूली को लेकर ठेका उठा है। ट्रकों से वसूली को लेकर ही दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते यह घटना हुई थी। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। किसी को भी कानून से खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।