{"_id":"5b313c474f1c1b53268b7f8f","slug":"161529953351-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता किसान का कुएं में मिला शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता किसान का कुएं में मिला शव, हत्या का आरोप
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापता किसान का कुएं में मिला शव
तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को कुएं में एक किसान का शव मिलने से सनसनी फैल गई। किसान दो दिन से लापता था।
परिवारीजन किसान की हत्या कर शव कुएं में फेंके जाने का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर किसान की मौत की सही वजह सामने आने की बात कह रही है।
भेलाई कला गांव निवासी राम प्रताप मौर्य (35) किसान था। 23 जून को वह मोहनगंज चौराहे पर खरीदारी करने की बात कहकर घर से निकला था।
इसके बाद वापस नहीं पहुंचा था। इधर, परिवारीजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। सोमवार को गांव के शत्रोह्न मौर्य के खेत में उसकी साइकिल खड़ी मिली।
खोजबीन शुरू की गई तो कुछ दूर स्थित कुएं में राम प्रताप का शव मिला। एसओ धीरेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह शव को बाहर निकाला।
पत्नी रीता का आरोप है कि उसके पति की हत्या की गई है। उसकी मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे चार बेटियों नेहा, नीता, रौनक और श्वेता को छोड़ गया है। एसओ धीरेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी।