{"_id":"5b313c364f1c1bb16e8b9d93","slug":"161529953334-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर जा रहे व्यवसायी को तमंचा लगाकर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर जा रहे व्यवसायी को तमंचा लगाकर लूटा
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमंचे के बल पर व्यापारी से लूटपाट
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार तीन बदमाशों ने रविवार रात तमंचे के बल पर व्यापारी से 11 हजार रुपये, मोबाइल आदि लूट लिया।
घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश लालगंज की ओर भाग खड़े हुए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। पीड़ित ने एसपी से रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।
चिलौला गांव निवासी श्रवण कुमार तिवारी ने बताया कि उसकी दुकान आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना के निकट है। रात नौ बजे वह बाइक से घर जा रहा था।
जैसे ही वह चंदू लाल का पुरवा गांव निकट पहुंचा तभी पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसकी बाइक को धक्का दे दिया, जिससे वह गिर गया।
गिरने के बाद एक बदमाश ने कनपटी व दूसरे ने पेट में तमंचा लिया दिया। इसके बाद 11 हजार रुपये नकद, मोबाइल, दुकान के पर्चे व अन्य कागजात लूट लिए और लालगंज की ओर भाग गए।
श्रवण ने बताया कि बदमाश अपना चेहरा ढके हुए थे। कोतवाली पुलिस घटना स्थल की जांच करने भी पहुंची। लेकिन अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।