फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   छह अस्पतालों की ओटी व प्रसव कक्ष होगा हाईटेक

छह अस्पतालों की ओटी व प्रसव कक्ष होगा हाईटेक

Sat, 19 May 2018 11:49 PM IST
Updated Sat, 19 May 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
छह अस्पतालों की ओटी व प्रसव कक्ष होगा हाईटेक
छह अस्पतालों की ओटी व प्रसव कक्ष होंगे हाईटेक
विज्ञापन



रायबरेली। जिला महिला अस्पताल व पांच सीएचसी की ओटी के अलावा प्रसव कक्षों को हाईटेक किया जाएगा। अधीक्षकों से चेकलिस्ट के अनुसार रिपोर्ट मांगी गई है।


जल्द ही ओटी व प्रसव कक्ष के आधुनिकीकरण का काम शुरू होगा। बताते हैं कि सरकारी अस्पतालों के प्रसव कक्षों और ऑपरेशन थियेटर (ओटी) मानक पर खरे नहीं उतर रहे हैं।


इस कारण मातृ मृत्युदर में कमी नहीं आ पा रही है। प्रसव कक्षों व ओटी में संक्रमण अधिक होने के कारण लक्ष्य कार्यक्रम के तहत ओटी को हाईटेक किया जा रहा है।
विज्ञापन



जिला महिला अस्पताल की ओटी को कुछ हद तक ठीक है, लेकिन सीएचसी में स्थापित ओटी की दशा तो जनरल वार्ड जैसी ही है।


ऐसी स्थिति में सीएचसी में सीजेरियन प्रसव नहीं हो पा रहे हैं। प्रसव कक्षों की दशा भी बेहद खराब है। प्रसव के दौरान संक्रमण होने से जच्चा-बच्चा की आए दिन मौत भी हो रही है। सरकार ने इस समस्या को दूर कराने के लिए ओटी व प्रसव कक्षों की दशा को सुधारने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके लिए संचालित लक्ष्य योजना के तहत ओटी व प्रसव कक्षों को सुधारने की कवायद शुरू हो गई है। जिले में जिला अस्पताल के अलावा, सीएचसी ऊंचाहार, सलोन, लालगंज, बछरावां, और डलमऊ को इसके लिए चिह्नित किया गया है।



इन अस्पतालों के अधीक्षकों को चेकलिस्ट देकर ओटी व प्रसव कक्षों के संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है। यह रिपोर्ट आने के बाद शासन से बजट की व्यवस्था करके इनकी दशा को सुधारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed