{"_id":"5a491f084f1c1b0b788b5cf9","slug":"161514741512-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमजीआईसी की टीम ने जीता हाकी का मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमजीआईसी की टीम ने जीता हाकी का मुकाबला
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
एमजीआईसी की टीम हॉकी चैंपियन
रायबरेली। खेल निदेशालय के निर्देश पर जिला खेल कार्यालय की ओर से मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में दूसरे दिन रविवार को हुए जिला स्तरीय जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में एमजीआईसी की टीम चैंपियन बनी। समापन पर नगर मजिस्ट्रेट आलोक कुमार ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। हॉकी प्रतियोगिता में शैक्षिक संस्थाओं की आठ टीमों ने भाग लिया। सेमीफाइनल की विजेता टीमों एमजीआईसी और वैदिक इंटर कॉलेज के बीच रविवार को फाइनल मुकाबला हुआ। फाइनल में एमजीआईसी ने 1-0 से जीत हासिल की। निर्णायकों में अशोक सोनकर, स्मिता दुबे, जीनूर खान, आतिफ खान, अभिषेक शुक्ला, धीरेंद्र कुमार शामिल रहे। प्रभारी क्रीड़ाधिकारी संतोष कुमार ने आभार व्यक्त किया। ब्यूरो