फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   होमगार्ड अच्छा कार्य करें, ताकि जनता में भरोसा जगे-सूर्य कुमार

होमगार्ड अच्छा कार्य करें, ताकि जनता में भरोसा जगे-सूर्य कुमार

Fri, 24 Nov 2017 12:35 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
होमगार्ड अच्छा कार्य करें, ताकि जनता में भरोसा जगे-सूर्य कुमार
होमगार्ड अच्छे कार्य से जनता में जगाएं भरोसा : सूर्य कुमार
विज्ञापन

रायबरेली। पुलिस महानिदेशक/कमांडेंट जनरल होमगार्ड डॉ. सूर्य कुमार गुरुवार को जिले का दौरा किया। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश के विभिन्न मंडलों और जपनदों का आकस्मिक निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि विभागीय व्यवस्था को दुरुस्त किया जा सके। होमगार्ड अपने अच्छे कार्य से जनता में भरोसा जगाएं। इसके लिए विभाग भी प्रयासरत है।

पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में वार्ता करते हुए डॉ. सूर्य कुमार ने बताया कि होमगार्ड्स संगठन रायबरेली में एक नगर तथा 13 ग्रामीण कुल 14 कंपनियां तथा एक नगर महिला प्लाटून है। प्रत्येक कंपनी में पांच अवैतनिक अधिकारी एवं 95 होमगार्ड स्वयंसेवक की संख्या नियत है। नगर महिला प्लाटून के लिए एक महिला अधिकारी एवं 31 महिला होमगार्ड की संख्या स्वीकृत है। जनपद में स्वीकृत कुल 1432 पुरुष एवं महिला होमगार्ड स्वयंसेवकों के सापेक्ष कुल 1233 होमगार्ड स्वयंसेवक एवं अवैतनिक अधिकारी उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में जनपद रायबरेली में शांति व्यवस्था ड्यूटी में 500 होमगार्ड नियोजित किए जा रहे हैं। प्रदेश में पुलिस बल की कमी को देखते हुए शासन ने 25000 होमगार्ड का नियोजन अतिरिक्त प्रदान किया है, जिसके ड्यूटी भत्ते का भुगतान पुलिस विभाग से किया जाएगा। इस स्वीकृति कोटे से जनपद रायबरेली में शांति व्यवस्था के लिए 435 होमर्गार्ड स्वीकृत है, जिनको ड्यूटी पर नियोजित करने की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed