फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   महिलाओं में छठ पूजा को लेकर उत्साह

महिलाओं में छठ पूजा को लेकर उत्साह

Wed, 25 Oct 2017 12:47 AM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं में छठ पूजा को लेकर उत्साह
घर-घर सजीं वेदियां, नहाय-खाय के साथ छठ पूजन शुरू
विज्ञापन

रायबरेली। सूर्य की उपासना और पूर्वांचल के महापर्व सूर्य षष्ठी डाला छठ पर्व की रौनक बढ़ गई है। चार दिवसीय इस उत्सव की शुरुआत मंगलवार को नहाय खाय के साथ हुई। पहले दिन घरों में कद्दू-भात बना। पूजा-पाठ के बाद महिलाओं ने कद्दू-भात खाया। सूर्य उपासना का यह व्रत संतान प्राप्ति व दुखों के नाश व संपन्नता के लिए किया जाता है। मूल रूप से बिहार, झारखंड व छत्तीसगढ़ प्रांत व इसके सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रचलित छठ पर्व कई सालों से शहर में भी धूमधाम से मनाया जाता है।
जिले में मंगलवार से चार दिनी छठ पर्व की शुरुआत हो गई। इस त्योहार को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है। आज सभी उपवास रखेंगी और नमक रहित भोजन करेंगी। यहां करीब ढाई हजार परिवार इस पर्व को पूरी श्रद्धा के साथ मनाते हैं। चार दिवसीय इस त्योहार की शुरुआत मंगलवार से हो गई। त्योहार को लेकर घरों में तैयारियां चल रही हैं। घरों में साफ-सफाई तो हुई ही, इसके लोगों ने साथ ही मोहल्लों को भी सफाई की और घरों को सजाने संवारने में लगी हैं। घर-घर मिट्टी के चूल्हे बनाए गए। फिर इसी पर कद्दू और भात का भोजन पका।
विज्ञापन

मंदिर और घरों में विशेष पूजन हुआ। इसके बाद महिलाओं ने मनोकामना पूर्ति के लिए भगवान से आशीर्वाद मांगा। बिहार जनकल्याण के प्रांतीय अध्यक्ष भारत भूषण का कहना है कि चार दिनी छठ पर्व की शुरुआत हो गई है। सभी में पर्व को लेकर उत्साह है। पहले दिन पूजा पाठ के बाद घरों में कद्दू व भात खाया गया है। कहा जाता है कि छठ पूजा को विधि विधान से करने से मन की सभी मुरादें पूरी हो जाती हैं। इसमें महिलाएं पति और पुत्र की दीर्घायु के साथ ही धन और वैभव का वरदान भी मांगती हैं। इसी पूजा के तहत बुधवार को महिलाएं उपवास रखेंगी। सभी मनोकामना पूरी हों, इसलिए नमक रहित भोजन यानी मीठा भोजन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed