{"_id":"59d7cf3b4f1c1b60678b46ef","slug":"161507315515-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत में डीडीसी सदस्यों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत में डीडीसी सदस्यों का हंगामा
Updated Sat, 07 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत में डीडीसी सदस्यों का हंगामा
रायबरेली। जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार को होने वाली बैठक निरस्त किए जाने पर डीडीसी सदस्यों ने हंगामा किया। इससे वहां पर अफरातफरी मच गई। इस दौरान अफसरों से तीखी तकरार भी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और मामला शांत कराया। इसके बाद डीडीसी सदस्यों ने डीएम से मुलाकात की और उन्हें इस प्रकरण की जानकारी देेते हुए उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की।
जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, गीता, राजेंद्र कुमार, रामबरन पासी, कमला, मो. इस्माइल आदि ने बताया कि जिला पंचायत की ओर से शुक्रवार को बैठक होने की बात कहकर बुलाया गया था। बैठक में विकास कार्यों को लेकर चर्चा करनी थी। पहुंचने पर जानकारी दी गई कि बैठक स्थगित कर दी गई है। इससे खफा होकर सभी ने प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम से मुलाकात की। डीएम को दिए पत्र में कहा गया है कि बैठक में बुलाया गया था। पर बिना सूचना के निरस्त कर दिया गया। डीएम संजय कुमार खत्री ने मामले को दिखवाने की बात कही। इस मौके पर सर्वेश कुमारी, रामलौटन, कुमोदिनी देवी, वीरेंद्र, चंद्रराज सिंह पटेल, अनुज सिंह, दयावती, चंद्रिमा प्रसाद, प्रतिभा सिंह, केशनलाल लोधी, राकेश कुमार मौजूद रहे।