{"_id":"59a852e14f1c1b1b278b4bd6","slug":"161504203489-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहकों को थमाया जा रहा था मिलावटी घी और बेसन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राहकों को थमाया जा रहा था मिलावटी घी और बेसन
Updated Thu, 31 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राहकों को दिया जा रहा था मिलावटी घी और बेसन
रायबरेली। आम आदमी को दुकानों पर मिलावटी घी और बेसन थमाया जा रहा है। एफएसडीए की ओर से भेजे गए घी का एक और बेसन के दो नमूने जांच में फेल पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट यहां आने पर अधिकारियों ने दुकानदारों को नोटिस जारी किया है। अधिकारियों का कहना है कि निर्माता कंपनी को भी लिखापढ़ी की जाएगी।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी तिवारी ने बताया कि स्वराज नगर से मो. शकील की दुकान से श्याम भोग (घी) का नमूना जांच के लिए भेजा गया था। जांच में घी असुरक्षित पाया गया। उन्होंने बताया कि कैपिटल स्थित मनोज श्रीवास्तव की दुकान शिव प्रोविजन स्टोर से बेसन का नमूना लिया गया था। जांच में बेसन में बदबू की शिकायत पाई गई, जिससे उसका नमूना फेल आया। मुराईबाग स्थित उमाशंकर की दुकान से भी बेसन का लिया गया नमूना जांच में फेल पाया गया है। इस नमूने में भी बदबू की शिकायत मिली है। एफएसडीए के डीओ शशांक त्रिपाठी ने बताया कि नमूने फेल आने पर दुकानदारों के साथ निर्माता कंपनी को नोटिस जारी कर कार्रवाई की जा रही है।