फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   16 people hit by Corona, six become healthy

कोरोना के चपेट में आए 16 लोग, छह हुए स्वस्थ

Fri, 27 Nov 2020 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
16 people hit by Corona, six become healthy
रायबरेली। जिले में गुरुवार को मात्र 16 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। संक्रमित छह मरीज स्वस्थ होने के बाद अपने घर पहुंच गए। मरीजों को एल-2 अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले में अब 4598 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इसमें 4203 मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं। वर्तमान समय में 297 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। गुरुवार को मात्र 16 लोग संक्रमित मिले।
विज्ञापन

ये गोपाल सरस्वती स्कूल, सत्य नगर, एनटीपीसी कॉलोनी, डीह, ऊंचाहार, नसीराबाद, आईटीआई कॉलोनी आदि क्षेत्रों के हैं। छह लोग स्वस्थ हुए हैं। लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को 75 लोगों की एंटीजन जांच की गई। प्रभारी सीएचसी अधीक्षक डॉ. एसके सिंह ने बताया कि अलग-अलग स्कूलों के स्टाफ की एंटीजन जांच की गई। जांच रिपोर्ट में सभी निगेटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed