{"_id":"5cf17a42bdec220764029aef","slug":"155932939210-raibaraily-news53","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजातों पर पड़ रहा महिलाओं के तंबाकू सेवन का असर: पूनम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजातों पर पड़ रहा महिलाओं के तंबाकू सेवन का असर: पूनम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवजातों पर पड़ रहा महिलाओं के तंबाकू सेवन का असर : पूनम
रायबरेली। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कर्मचारियों ने मानक श्रंखला बनाने के बाद गोष्ठी की। इसमें सभी ने तंबाकू के सेवन से बचने और लोगों को बचाने का संकल्प लिया।
गोष्ठी में एसीएमओ डॉ. एम नारायण ने कहा कि युवाओं में तंबाकू का सेेवन तेजी से हो रहा है। इससे रोकने के लिए युवाओं को ही सबसे पहले जागरूक होना होगा। जब तक पूरी तरह से जागरूकता नहीं होगी, तब तक तंबाकू से लोगों को नहीं बचाया जा सकेगा।
जिला सलाहकार पूनम यादव ने कहा कि समाज में खासकर महिलाओं में तंबाकू का सेवन अधिक हो रहा है। महिलाओं के तंबाकू के सेवन से इसका सीधा असर उनके नवजातों पर पड़ता है। इसके बारे में माताओं और बहनों को सोचना होगा।
विज्ञापन
उनकी एक गलती की सजा उनके नवजातों को भोगनी पड़ेेगी। गोष्ठी के दौरान हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने हस्ताक्षर करके तंबाकू के सेवन से बचने के साथ ही लोगों को भी इससे बचाने का संकल्प लिया।
एएनएमटीसी के बाहर मानव श्रंखला भी बनाई गई। इस मौके पर राजाराम यादव, बृजेंद्र वीसी शुक्ला, वंदना त्रिपाठी, डीएस अस्थाना, अंजली सिंह, रिजवाना परवीन आदि मौजूद रहे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जिला कारागार में तंबाकू के रोकथाम के लिए विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में प्राधिकरण की सचिव नीलिमा सिंह ने कैदियों व बंदियों को तंबाकू के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। इसके अलावा अन्य विधिक जानकारियां भी दी। कैदियों व बंदियों को इससे बचने के लिए संकल्प भी दिलाया। इस मौके पर जेल का संपूर्ण स्टाफ मौजूद रहा।