{"_id":"5c6c525fbdec22129c2dadf8","slug":"151550602847-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माघी पूर्णिमा पर गंगा में लगाई आस्था की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माघी पूर्णिमा पर गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डलमऊ (रायबरेली)। माघी पूर्णिमा पर जिले के विभिन्न गंगा तटों पर श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। डलमऊ के गंगा घाटों पर सबसे ज्यादा भीड़ रही, जबकि सरेनी व ऊंचाहार में भी श्रद्धालुओं ने स्नान किया।
इसके बाद शिवालयों और मंदिरों में पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। घाटों पर अव्यवस्था रही, इसके बावजूद भक्तों ने जयकारे लगाते हुए गंगा में डुबकी लगाई।
क्षेत्रीय लोगों के अलावा महराजगंज, शिवगढ़, अमेठी, परशदेपुर, राही ब्लॉक क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने डलमऊ के गंगा तट पहुंचकर स्नान किया।
इसी तरह सलोन, परशदेपुर, डीह के अलावा प्रतापगढ़ के श्रद्धालुओं ने ऊंचाहार के गोकना गंगा तट पर पहुंचकर स्नान किया।
डलमऊ के किला घाट और सड़क घाट भक्ताओं की भारी भीड़ रही। इसी तरह रानी शिवाला घाट, पथवारी घाट, संकट मोचन घाट पर अव्यवस्थाओं के बीच लोगों ने स्नान किया।
विज्ञापन
डलमऊ के बड़ा मठ में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वामी बद्री नारायण गिरी जी महाराज की पुण्य तिथि मनाई गई। शिष्यों के साथ क्षेत्रीय लोगों ने स्वामी की प्रतिमा के सामने पूजा अर्चना करके मनोकामना मांगी। इसके बाद भक्तों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।