{"_id":"5bb51306867a557fef6f93b1","slug":"151538593542-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ता विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनखराबा, 14 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ता विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनखराबा, 14 लोग घायल
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
सिंहपुर (रायबरेली)। अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें 14 लोग घायल हुए हैं। एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई थी।
माठागांव में बुधवार सुबह रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें एक पक्ष से निर्मल, सीमा, कीर्ति, सलोनी, राकेश, रामराज, संगीता और कुशमा घायल हुई, जबकि दूसरे पक्ष से बाबूराम, सुरेश, सुंदर, नान्ह, अरविंद और कन्हई घायल हुए।
इसमें बाबूराम की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।