फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   बकाये पर 66 कनेक्शन काटे, 17 पर केस

बकाये पर 66 कनेक्शन काटे, 17 पर केस

Fri, 02 Feb 2018 11:34 PM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
बकाये पर 66 कनेक्शन काटे, 17 पर केस
बकाये पर 66 कनेक्शन काटे, 17 पर केस
विज्ञापन



रायबरेली-सरेनी। जिले में पावर कॉर्पोरेशन का बकाया बिल नहीं जमा करने वाले 66 उपभोक्ताओं के कनेक्शन शुक्रवार को काट दिए।


इसके अलावा बकाये पर काटे गए कनेक्शन जुड़े मिलने पर 17 लोगों के खिलाफ सरेनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। विद्युत वितरण खंड प्रथम के एक्सईएन एके दोहरे ने बताया कि टाउन में अभियान चलाकर 13 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। इनके ऊपर 13 लाख रुपया बकाया था।


इसी तरह विद्युत वितरण खंड द्वितीय के एक्सईएन घनश्याम ने बताया कि पांच लाख बकाये पर 25 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए।


इसी तरह वितरण खंड तृतीय के एक्सईएन पीके सिंह ने बताया कि 28 लोगों पर तीन लाख बकाया है। सभी के कनेक्शन काटे गए। इसके अलावा सरेनी और मल्केगांव विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 17 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन



सरेनी के अवर अभियंता श्यामू कुशवाहा ने उपभोक्ता रामशंकर सिंह, देशराज निवासी सहसी, शिवदुलारी निवासी धूरेमऊ, राकेश कुमार मुरारमऊ, मीरादेवी बिन्नावा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी तरह मल्केगांव उपकेंद्र के अवर अभियंता कृपाशंकर ने बलराम, राजाराम, जयलाल, लक्ष्मीशंकर, राममनोहर, संकठा, ललऊ, रामस्वरूप, उमाशंकर, बुद्धीलाल, सुनीता, केशकली निवासी चोरहिया मजरे मीठापुर के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है।


अवर अभियंताओं ने बताया कि इन लोगों का कनेक्शन बकाये पर काट दिए गए थे। इन लोगों ने बिना बिजली बिल जमा किए कनेक्शन जोड़ रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed