{"_id":"5a04a6c94f1c1bd7538bc5e9","slug":"151510254281-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनटीपीसी हादसा: एक और एजीएम ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनटीपीसी हादसा: एक और एजीएम ने तोड़ा दम
Updated Fri, 10 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक और एजीएम ने तोड़ दम, मृतकों की संख्या हुई 42
रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार में हुए हादसे में झुलसे एक और अतिरिक्त महाप्रबंधक की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। कई श्रमिकों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
एनटीपीसी ऊंचाहार की 500 मेगावाट की छठवीं यूनिट में एक नवंबर को बॉयलर फटने से दर्दनाक हादसा हुआ था। हादसे के बाद झुलसे श्रमिकों को रायबरेली, लखनऊ और दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। इस हादसे में गत बुधवार तक 41 श्रमिकों, कर्मचारियों की मौत हो चुकी थी। जिले में 19 लोगों की मौत हुई, जबकि बाकी ने लखनऊ और दिल्ली के अस्पतालों में दम तोड़ा। एनटीपीसी के जनसंपर्क अधिकारी एके श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली में भर्ती एनटीपीसी के अतिरिक्त महाप्रबंधक प्रभात कुमार श्रीवास्तव की मौत हो गई है। अब मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 42 हो गई है।