फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   कानपुर से लाया गया मिलावटी सवा क्विंटल खोवा नष्ट कराया

कानपुर से लाया गया मिलावटी सवा क्विंटल खोवा नष्ट कराया

Tue, 17 Oct 2017 12:02 AM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
कानपुर से लाया गया मिलावटी सवा क्विंटल खोवा नष्ट कराया
सवा क्विंटल मिलावटी खोवा नष्ट कराया
विज्ञापन

रायबरेली। दीपावली पर बिक्री के लिए कानपुर से लाया गया सवा क्विंटल मिलावटी खोवा एफएसडीए की टीम ने नष्ट करा दिया। खोवा किसने यहां पर मंगाया था, इसकी जांच कराई जा रही है। कानपुर से एक क्विंटल 25 किलो खोवा रोडवेज बस से लादकर बस स्टेशन पर उतारा गया। इसके बाद एक रिक्शा वाला दो बोरियों में भरे खोवे को रिक्शा पर रख रहा था। इसी बीच सूचना मिलने पर एफएसडीए के अभिहित अधिकारी शशांक त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमाशंकर पटेल, अमरनाथ, संजय कुमार ने टीम के साथ छापा मारा। छापा पड़ते ही रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। टीम ने बोरियों में भरे खोवे को कब्जे में ले लिया। इसके बाद खोवे को कलेक्ट्रेट लाकर नष्ट करा दिया गया। अभिहित अधिकारी ने बताया कि मिलावटी खोवा बिक्री करने के लिए कानपुर से लाया गया था। खोवे में बदबू आ रही है। खोवा किसका था, इस बारे में जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed