फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   बिजली कटौती पर फूटा उपभोक्ताओं का गुस्सा, उपकेंद्र घेरा

बिजली कटौती पर फूटा उपभोक्ताओं का गुस्सा, उपकेंद्र घेरा

Sun, 10 Sep 2017 11:32 PM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
बिजली कटौती पर फूटा उपभोक्ताओं का गुस्सा, उपकेंद्र घेरा
बिजली कटौती पर भड़के लोग, खीरों उपकेंद्र घेरा
विज्ञापन

रायबरेली। खीरों क्षेत्र में 15 दिनों से महज दो से तीन घंटे बिजली मिलने और कटौती से खफा लोगों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। उपभोक्ताओं ने न सिर्फ उपकेंद्र खीरों का घेराव किया, बल्कि बेंच व टेंट लगाकर खीरों-गुरुबख्शगंज मार्ग जाम कर दिया। पावर कॉर्पोरेशन मुर्दाबाद के नारे लगाए और अफसरों के खिलाफ भड़ास निकाली। सभी जेई व फ्रेंचाइजी को हटाने की मांग कर रहे थे। बवाल बढ़ने पर तहसीलदार लालगंज, सीओ के साथ विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। काफी देर समझाने और सुधार के आश्वासन के बाद सात घंटे बाद प्रदर्शन खत्म हुआ, जिस पर मार्ग खुल सका। जाम लगने से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
खीरों ब्लॉक क्षेत्र में 15 दिनों से लगातार 33 केवी लाइन के जंफर कटने व तार टूटने से 24 घंटे में दो से तीन घंटे आपूर्ति मिल रही थी। साथ ही लो-वोल्टेज की समस्या थी। उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत की, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा था। इस पर रविवार सुबह उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। खीरों कस्बा व आसपास के बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने सुबह करीब 10 बजे खीरों उपकेंद्र का घेराव कर दिया। इस दौरान वहां पर कोई भी कर्मचारी व अधिकारी नहीं मिलने पर सभी ने खीरों-गुरुबख्शगंज मार्ग पर बैरियर के पास बेंच लगा कर मार्ग जाम कर दिया। आक्रोशित प्रदर्शनकारी धरना देकर पावर कॉर्पोरेशन मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। साथ ही अवर अभियंता व परिचालन व मरम्मत का ठेका चलाने वाली फ्रेंचाइजी को हटाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

लगभग तीन घंटे तक प्रदर्शन के बाद जब कोई भी विभाग का अधिकारी नहीं आया तो प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर ही टेंट लगा दिया। इस दौरान उन्होंने मरीज व एंबुलेंस को ही निकालने दिया। चार घंटे बाद तहसीलदार लालगंज डॉ. जगन्नाथ सिंह ने पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से वार्ता की, लेकिन सभी लोग अवर अभियंता व परिचालन के साथ ही संचालन का काम देख रही फ्रेंचाइजी को तत्काल हटाने की मांग पर अड़ गए। इसके बाद सीओ लालगंज चंद्रदेव यादव व सहायक अभियंता विद्युत रोहित सिंह मौके पर पहुंचे। मौके पर अवर अभियंता रामनाथ व फ्रंचाईजी इंचार्ज पप्पू सिंह को सामने बुलाकर वार्ता कराई गई। इस पर एक सप्ताह के अंदर सभी समस्याओं का समाधान करने के साथ ही समस्त आरोपों की जांच कराकर दोषी लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने का भरोसा दिया। इस आश्वासन के बाद सात घंटे बाद शाम करीब 5 बजे जाम खोला गया। उपभोक्ता राजू शुक्ला, ऋषी सचान, विकास सचान, जितेंद्र परिहार, आदित्य शर्मा, सुधांशु शुक्ला, गुडडू, राहुल चौधरी, नीशू शर्मा, राजेश मिश्रा का कहना था कि बिजली समस्या नहीं सुधरी तो फिर आंदोलन किया जाएगा। एसओ संजय सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारातियों को चलना पड़ा पैदल
विद्युत व्यवस्था को लेकर किए जा रहे धरना-प्रदर्शन के दौरान सड़क पर आने-जाने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान खीरों कस्बा निवासी मेंहदी हसन की पुत्री अलीमुन की रविवार को शादी थी। उन्नाव जनपद के रंजीत का पुरवा निवासी दूल्हा अतीक पुत्र नूर मोहम्मद बारात लेकर बस से आ गए। सड़क जाम होने के कारण बस को बाहर रोके जाने के कारण बारातियों को लगभग डेढ़ किलोमीटर पैदल जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed