{"_id":"59a713914f1c1bfc268b4866","slug":"151504121745-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी विभाग ई-टेंडरिंग व्यवस्था लागू करें-सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी विभाग ई-टेंडरिंग व्यवस्था लागू करें-सीडीओ
Updated Thu, 31 Aug 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी विभाग ई-टेंडरिंग व्यवस्था लागू करें
रायबरेली। शासन के निर्देश पर ई-टेंडरिंग प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए विकास भवन स्थित महात्मा गांधी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शासन का स्पष्ट निर्देश है कि सभी विभाग ई-टेंडरिंग के जरिए ही टेंडर निकालेंगे। कोई भी विभाग मैनुअल टेंडर प्रक्रिया के तहत टेंडर नहीं करेगा। इसके तहत सभी विभागों में टेंडर यूनिट बनाई जाएगी, जो ई-टेंडरिंग प्रक्रिया का संचालन करेगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बताया गया कि समस्त विभाग अपने टेंडर ऑनलाइन अपलोड करेंगे। अपलोड करने के बाद उसका सत्यापन करेंगे। इसके बाद टेंडर क्रिएट होगा। सभी विभागों को ई-टेंडरिंग के लिए आईडी तथा पासवर्ड दिया जाएगा, जिसके द्वारा ऑनलाइन टेंडर अपलोड किया जा सकेगा।