{"_id":"5cd320f8bdec2207203ac507","slug":"141557340408-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रासिंग का गेट टूटा, रोकी गई ऊंचाहार एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रासिंग का गेट टूटा, रोकी गई ऊंचाहार एक्सप्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल क्रॉसिंग का गेट टूटा, रोकी गई ऊंचाहार एक्सप्रेस
रायबरेली। रायबरेली-दरियापुर रेल लाइन पर मधुबन के निकट स्थित रेल क्रॉसिंग का गेट किसी वाहन की टक्कर लगने से टूट गया, जिससे रायबरेली से ऊंचाहार की ओर रवाना हो रही ऊंचाहार एक्सप्रेस को करीब 20 मिनट तक रोके रखा गया। बाद में इस गाड़ी को चलाया गया। रोड ट्रैफिक रोकने के लिए क्रॉसिंग पर चेन लगाई गई।
ऊंचाहार-उन्नाव रेल लाइन पर सुधार कार्य के चलते ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है, जिससे इस रूट की पैसेंजर गाड़ियां निरस्त हैं। ऊंचाहार एक्सप्रेस को डायवर्ट किया गया है। यह गाड़ी उन्नाव से ऊंचाहार जाने के बजाए लखनऊ, रायबरेली होकर ले चल रही है। यह गाड़ी बुधवार को रायबरेली पहुंची तो आगे रवाना करने से पहले पास में ही स्थित मधुबन क्रॉसिंग का फाटक बंद किया जाने लगा, तभी किसी वाहन की टक्कर लगने से फाटक का एक बूम टूट गया।
इससे गेट बंद नहीं हो सका तो ऊंचाहार एक्सप्रेस को हरी झंडी नहीं मिल सकी। करीब 20 मिनट बाद फाटक पर चेन लगाकर रोड ट्रैफिक रोका गया और मेमो देकर ऊंचाहार एक्सप्रेस को रवाना किया गया। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि दोपहर लगभग 11.50 बजे फाटक का एक बूम टूट गया था, जिसके अपराह्न 3 बजे ठीक कर लिया गया। ऊंचाहार एक्सप्रेस को कुछ देर के लिए रोका गया था।