{"_id":"5c8d4835bdec221446318090","slug":"141552762933-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजेक्शन लगाते ही रोगी की मौत, झोलाछाप पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजेक्शन लगाते ही रोगी की मौत, झोलाछाप पर एफआईआर
विज्ञापन
अमावां (रायबरेली)। मिल एरिया थाना क्षेत्र में झोलाछाप के इलाज से एक युवक की मौत हो गई। बताते हैं कि इंजेक्शन लगाने के कुछ ही देर बाद वह बेहोश होकर गिर गया।
जब तक उसे अस्पताल पहुंचाया जाता, उसकी सांसें थम चुकी थीं। मृतक के पिता ने मिल एरिया थाने में तहरीर देकर झोलाछाप के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। उधर, झोलाछाप दुकान बंद कर मौके से भाग निकला।
जुकाम-बुखार होने पर शनिवार दोपहर एक बजे मिलएरिया क्षेत्र के कोड़रस बुजुर्ग गांव निवासी गुड्डू (36) पुत्र छोटेलाल रैदास इलाज कराने खसपरी में झोलाछाप राजेश पाल के पास इलाज कराने गया था।
विज्ञापन
बताते हैं कि झोलाछाप ने युवक को इंजेक्शन लगाया और दवा देकर घर भेज दिया। वह कुछ दूर ही गया था कि तभी न्यू श्यामू ढाबा के पास वह अचेत होकर गिर गया और उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पिता छोटेलाल ने मिलएरिया थाने में तहरीर देकर झोलाछाप राजेश पाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। मुकदमा दर्ज होने से पहले ही झोलाछाप क्लीनिक बंद कर भाग गया।