{"_id":"5bb3bdbd867a557fee027308","slug":"141538506173-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में अधेड़ का शव मिला, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में अधेड़ का शव मिला, हड़कंप
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को गंगा में अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव बुरी तरह सड़ चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इलाकाई लोग हत्या कर नदी में शव फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं। वह फतेहपुर जिले का रहने वाला था। हालांकि पुलिस का कहना है कि नदी में डूबने से उसकी मौत हुई है।
डलमऊ के श्मशान घाट के पास गंगा में एक अधेड़ (55) का शव देख हड़कंप मच गया। सूचना पर कोतवाल लक्ष्मीकांत मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
शव बुरी तरह सड़ चुका था। क्षेत्रीय लोग अधेड़ की हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। सीओ डलमऊ विनीत सिंह ने बताया कि शव की पहचान अशोक कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सेनपुर गांव का रहने वाला था।
बीती 13 सितंबर को वह गंगा में डूब गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। शव बहकर यहां पर पहुंच गया है। परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है।