फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   सुधर नहीं बिजली आपूर्ति, लोगों में बढ़ रही नाराजगी

सुधर नहीं बिजली आपूर्ति, लोगों में बढ़ रही नाराजगी

Sun, 01 Jul 2018 12:16 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
सुधर नहीं बिजली आपूर्ति, लोगों में बढ़ रही नाराजगी
सुधर नहीं बिजली आपूर्ति, लोगों में बढ़ रही नाराजगी
विज्ञापन



रायबरेली। जिले में चरमराई बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। शहर से लेकर गांव तक में ट्रिपिंग की समस्या से लोग जूझ रहे हैं।


इस समय भीषण गर्मी के चलते बिजली की मांग ज्यादा है। अभियंता राजस्व वसूली और कनेक्शन काटने में भी तेजी दिखा रहे हैं।


कनेक्शन काटने के नाम पर घंटों फीडर बंद रहता है। गर्मी से लोग बेहाल रहते हैं। इससे शासन की मंशानुरूप उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल रही है।


रात में रोस्टिंग के नाम पर ढाई से तीन घंटे की कटौती होती है। ग्रामीण आंचलों को 18 और शहरी क्षेत्र को 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने प्रदेश की योगी सरकार की मंशा पर जिले के अभियंता पानी फेरने में लगे हैं।



जर्जर तारों को बदलने के लिए भले ही कोई योजना न बने, लेकिन हर महीने राजस्व वसूली और कनेक्शन काटने का अभियान जरूर चलाया जाता है। जब मन चाहा आपूर्ति शुरू की और जब चाहा बंद कर दी। दिन भर बिजली आने-जाने का सिलसिला लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed