फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   राम बरात में भक्त उमड़े, जगह-जगह भव्य स्वागत

राम बरात में भक्त उमड़े, जगह-जगह भव्य स्वागत

Fri, 24 Nov 2017 01:18 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
राम बरात में भक्त उमड़े, जगह-जगह भव्य स्वागत
राम बारात में भक्त उमड़े, जगह-जगह भव्य स्वागत
विज्ञापन

शिवगढ़ (रायबरेली)। विकास खंड क्षेत्र के कुड़वावीर बाबा मंदिर पहाड़पुर में चल रही रामलीला के बाद गुरुवार को भव्य रामबारात निकाली गई। कई गांवों से होकर निकली रामबारात का लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। गाजे, बाजे की धुन पर लोग थिरकते रहे। राम, लक्ष्मण, हनुमान समेत अन्य देवी देवताओं की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान राम बारात देखने के लिए लोगाें की भारी भीड़ उमड़ी।

कुड़वाबीर बाबा मंदिर से निकली झाकी कुम्हरावां, पदमपुर, सिंहपुर, बरखंडी नाथ, शिवगंज माधव खेड़ा, शिवगढ़ कस्बा, बस अड्डा, दामोदर खेड़ा, भवानीगढ़ चौराहा, शिवली, मनऊखेड़ा, अकेलवाघर, पिपरी, पूरेपांडे, दत्तगंज, भूलीगाढ़ारामपुर, ढेकवा से होकर 11 किलोमीटर की रामबारात निकाली गई। राम बारात में हाथी, घोड़े, ऊंट, बैलगाड़ी, ट्रैक्टर पर विभिन्न प्रकार के राजा महाराजा और देवताओं की मनमोहक झांकियां लोगों को आकर्षित करती रहीं। राम बारात में राम की भूमिका में आकाश शुक्ल, लक्ष्मण की अंशु त्रिवेदी, भरत की शानू त्रिवेदी, शत्रुहन की सौरभ, विश्वामित्र की प्रदीप अवस्थी, दशरथ की भूमिका में राकेश त्रिवेदी रहे। स्थानीय पुलिस प्रसाशन के साथ-साथ आयोजक मंडल के भी लोग सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। गाजे-बाजे के साथ भ्रमण करते हुए रामबारात कुड़वाबीर बाबा मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। इस मौके पर गिरजा शंकर मिश्र, फू ल चंद त्रिवेदी, उमाकांत अवस्थी, राजेश त्रिवेदी, हरिवंश द्विवेदी, पवन मिश्र, छोटकू मिश्र, गंगासागर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed