{"_id":"5a147bb04f1c1b95188b56a9","slug":"141511291824-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हे को लेकर आए युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हे को लेकर आए युवक की सड़क हादसे में मौत
Updated Wed, 22 Nov 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में युवक की मौत
जगतपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में पिकअप की टक्कर से युवक की मौत हो गई। गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे शिव गुलाम मजरे मुरेठी निवासी विनय कांत पुत्र राम विलास सोमवार शाम को मुरेठी से बारात के साथ कार से दूल्हे को लेकर जलालपुर आया था। दूल्हे को छोड़कर वह गाड़ी को सड़क के किनारे खड़ी कर रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार टाटा पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे चालक विनय कांत की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है। जगतपुर के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।