{"_id":"59d7cf3f4f1c1bcc538b6199","slug":"141507315519-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरद पूर्णिमा पर महालक्ष्मी की उपासना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरद पूर्णिमा पर महालक्ष्मी की उपासना
Updated Sat, 07 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शरद पूर्णिमा पर महालक्ष्मी की उपासना
रायबरेली। दक्षिण मुखी त्रयताप संकट मोचन हनुमान मंदिर जहानाबाद में शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य में गुरुवार देर शाम महालक्ष्मी की उपासना कर हवन-पूजन किया गया। आचार्य पंडित नरेशचंद्र शास्त्री ने दूध, दही, घी, शहद, शक्कर से पूजा-अर्चना कराई। पंडित भीमशंकर द्विवेदी व मंटू शुक्ला ने बताया कि इस अवसर पर 21 बार कनक धारा स्रोत व 21 बार श्री सूक्तम का पाठ किया गया। रात नौ बजे कमल गट्टा व घी से हवन किया गया। अंत में खीर का प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर वीरा मौर्य, चंद्र प्रकाश चौरसिया, अपूर्व दीक्षित आदि मौजूद रहे।