फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   रोज स्कूल न आने पर तीन भाइयों को शिक्षक ने पीटा

रोज स्कूल न आने पर तीन भाइयों को शिक्षक ने पीटा

Sun, 10 Sep 2017 01:03 AM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
रोज स्कूल न आने पर तीन भाइयों को शिक्षक ने पीटा
रोज स्कूल न आने पर तीन भाइयों को शिक्षक ने पीटा
विज्ञापन

क्रासर
- जानकारी होने पर अभिभावकों ने पहुंचकर अध्यापक को धुन डाला
- दोनों तरफ से एफआईआर दर्ज, जांच हुई शुरू
अमरउजाला ब्यूरो
फुरसतगंज (रायबरेली)। अमेठी जिले के जायस कोतवाली क्षेत्र में रोज स्कूल न आने पर तीन भाइयों की शिक्षक ने पिटाई कर दी। इसकी जानकारी होने पर स्कूल पहुंचे अभिभावकों ने अध्यापक की धुनाई कर दी। इससे अफरातफरी मच गई। दोनों तरफ से पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।
पूरे लंगड़ी मजरे मवई आलमपुर गांव निवासी फुलऊ ने जायस कोतवाली में तहरीर दी कि उसके पोते कुलदीप, प्रदीप और अजीत बहादुरपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय हरबंशगंज में पढ़ाई करते हैं। इसमें कुलदीप, प्रदीप कक्षा चार व अजीत कक्षा दो में पढ़ रहा है। शिक्षक आशुतोष पांडेय ने तीनों की डंडों से पिटाई कर दी। सभी रोते हुए घर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। फुलऊ का कहना है कि बच्चे रोज स्कूल नहीं जाते हैं। इसी बात पर पिटाई की गई।
विज्ञापन

वहीं शिक्षक आशुतोष ने तहरीर दी कि वह सुबह स्कूल में बच्चों को पढ़ा रहा था। इसी बीच राजकुमार पुत्र रामबहादुर व शेरा पुत्र रामनरेश स्कूल पहुंचे और उसकी पिटाई की। शिक्षक का कहना है कि उसने बच्चों की पिटाई नहीं की है। बच्चे रोज स्कूल नहीं आते थे। इसलिए उन्हें फटकार लगाई थी। इस पर वे रोने लगे थे। कोतवाल आरपी शाही का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। बीईओ बहादुरपुर एसबी मौर्य का कहना है कि इस प्रकरण की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed