फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   14 marked the illegal construction building owners notice

14 अवैध निर्माण चिह्नित भवन मालिकों को नोटिस

Wed, 12 Aug 2015 11:31 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 12 Aug 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
शहर में अवैध निर्माण रोकने के लिए एक बार फिर आरडीए ने कमर कस ली है। शहर के विभिन्न स्थानों पर 14 अवैध निर्माण चिह्नित कर भवन मालिकों को नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन


निर्माण कार्य रोकने के साथ ही कार्यालय में आकर जवाब देने को कहा है। शहर में अवैध निर्माण रोकने के लिए नौ जोन में जेई तैनात हैं। इसके बाद भी कार्रवाई करने में हीलाहवाली कर रहे हैं।
विज्ञापन


रायबरेली महायोजना 2021 के तहत प्रस्तावित जमीनों पर अवैध कब्जा के साथ ही बिना मानचित्र के निर्माण कार्य हो रहे हैं। नियमों की अनदेखी करने वालों 14 अवैध निर्माण चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटिस में स्पष्ट रूप से निर्माण रोकने और कार्यालय में निर्माण संबंधी दस्तावेज के साथ जवाब देने को कहा गया है। आरडीए के मुख्य अभियंता एसके सिंह ने बताया कि शहर में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण कार्य कराने वालों को चिह्नित किया जा रहा है।


 साथ ही उन्हें नोटिस भी भेजा जा रहा है। आरडीए से नक्शा स्वीकृत कराने के बाद ही निर्माण कार्य कराए जाएं, वरना कार्रवाई होना तय है। कार्य बंद नहीं होने पर संबंधित जोन के जेई के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed