{"_id":"5dbdce158ebc3e93c95f3c82","slug":"14-encrochment-collapse-raibaraily-news-lko4900723103","type":"story","status":"publish","title_hn":"खानापुर चपरा में गरजा बुल्डोजर, 14 गरीबों के आशियाने ढहाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खानापुर चपरा में गरजा बुल्डोजर, 14 गरीबों के आशियाने ढहाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले के तिलोई तहसील क्षेत्र के खानापुर चपरा गांव में शनिवार को 14 गरीबों के आशियाने बुलडोजर से ढहवा दिए गए। पहले इन गरीबों को पट्टा आवंटन किया था और फिर डीएम अमेठी ने आवंटन निरस्त कर दिया। इससे गरीबों में नाराजगी है। उनका कहना है कि इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की जाएगी। आशियाने ढहने के बाद वे लोग खुले आसमान के नीचे आ गए हैं।
खानापुर चपरा में 14 गरीब परिवारों को आवासीय भूमि आवंटित की गई थी। इस पर गरीब पट्टाधारकों ने भवन बनाकर भूमि पर कब्जा कर लिया था। गांव के कुछ लोगों ने आवंटन प्रक्रिया के खिलाफ डीएम के यहां वाद दायर कर दिया था। डीएम ने आवंटनों को अवैध पाया और आवंटन प्रक्रिया निरस्त कर दी।
डीएम द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में एसडीएम, तहसीलदार व पुलिस बल की मौजूदगी में शनिवार को विवादित भूमि पर बनी कोठरी व झोपड़ियों को बुलडोजर की मदद से ढहवा दिया।
विज्ञापन
इसमें राजेश कुमार, लल्लू, भगत यादव, मुन्नन, राधेश्याम, विनोद कुमार, तुलसी, अजय कुमार, शिव बहादुर, बसंतलाल, मूलचंद्र, राम बहोर, दुर्गा प्रसाद, विजय कुमार के कब्जे हटवा दिये गए हैं। एसडीएम सुनील कुमार त्रिवेदी ने बताया कि आवंटन निरस्त होने के चलते अस्थायी रूप से काबिज लोगों का अतिक्रमण हटाया गया है।