फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   14 CHCs do not have caesarean deliveries

Raebareli News: 14 सीएचसी में नहीं होता सिजेरियन प्रसव

Wed, 18 Jun 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 18 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
14 CHCs do not have caesarean deliveries
रायबरेली। कहने को सीएचसी हैं, लेकिन सामान्य प्रसव तक सिमटे हैं। जिले की 19 में 14 सीएचसी में सिजेरियन प्रसव नहीं हो रहे हैं। जिले की पांच फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) में औपचारिकता के रूप में सिजेरियन प्रसव हो रहे हैं। दो माह में 65 केस किए गए। सीएचसी पर गंभीर हालत में पहुंचने वाली गर्भवती महिलाओं को जिला महिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के आदेश हैं। खासकर प्रसूताओं की जांच और इलाज पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्तर पर प्रसूताओं को सभी प्रकार की सेवाएं नहीं मिल रही हैं। 14 सीएचसी ऐसी हैं, जहां नार्मल डिलवरी ही हो पा रही है।
विज्ञापन


रोजाना ऐसे मामले में प्रकाश में आते हैं कि यहां नार्मल डिलवरी से इन्कार करके गर्भवती महिलाओं को जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया जा रहा है। जिले की मात्र पांच सीएचसी में ही सिजेरियन प्रसव कराए जा रहे हैं। लालगंज, ऊंचाहार, बछरावां, डलमऊ और सलोन में मात्र 54 प्रसूताओं का सिजेरियन प्रसव किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो माह में जिले में प्रसव का हाल
एफआयू/सीएचसी सामान्य प्रसव सिजेरियन प्रसव
लालगंज 232 11
ऊंचाहार 175 08
बछरावां 210 20
डलमऊ 222 01
सलोन 166 25
महिला अस्पताल 403 449
कुल 1408 514

महिला अस्पताल में सिजेरियन प्रसव अधिक
जिला महिला अस्पताल में सामान्य प्रसव की तुलना में सिजेरियन प्रसव अधिक किए गए है। पिछले दो माह में महिला अस्पताल में 403 सामान्य डिलवरी कराई गई, जबकि 449 महिलाओं का सिजेरियन प्रसव हुआ। लगातार यह संख्या बढ़ रही है।


सीएचसी में महिला डॉक्टर ही नहीं
जिले के एफआरयू को छोड़कर सीएचसी में महिला चिकित्सकों की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में प्रसूताओं को चिकित्सीय सलाह लेने के लिए भटकना पड़ता है। कुछ सीएचसी में संविदा की महिला चिकित्सक ओपीडी में चिकित्सीय सलाह दे रही हैं, लेकिन सिजेरियन प्रसव नहीं हो पा रहे हैं। इसका खामियाजा प्रसूताओं को भोगना पड़ता है।


जिले की सभी फर्स्ट रेफरल यूनिटों में नार्मल के साथ ही सिजेरियन प्रसव की सुविधा उपलब्ध है। अधीक्षकों को गंभीर मामला होने पर ही रेफर करने के आदेश दिए गए है। सीएचसी स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का प्रयास किया जा रहा है।
- डॉ. नवीनचंद्रा, सीएमओ रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed