फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   नगर निकाय चुनाव

नगर निकाय चुनाव

Tue, 07 Nov 2017 12:46 AM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव
अध्यक्ष पद के छह व सभासद के 38 परचे दाखिल
विज्ञापन

नगर पालिका औरआठ नगर पंचायतों में नामांकन की गहमागहमी, लालगंज में अध्यक्ष पद के सपा प्रत्याशी ने भरा परचा
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/लालगंज। एक नगर पालिका और आठ नगर पंचायतों के अध्यक्ष और सभासद के लिए शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए छह और सभासदों के पदों के लिए 38 दावेदारों ने नामांकनपत्र दाखिल किए। इस दौरान नामांकन स्थलों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। इसी के साथ दावेदारों ने परचे भी खरीद रहे हैं। लालगंज में अध्यक्ष पद के लिए सपा प्रत्याशी रामबाबू गुप्ता व दो निर्दलीय दावेदारों ने परचे भरे।
नगर पालिका के अध्यक्ष व सभासद के पदों के चुनाव के लिए सदर तहसील में नामांकन प्रक्रिया चल रही है। सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए कोई नामांकन नहीं हुआ, लेकिन सभासदों के लिए 15 दावेदारों ने परचा जमा किया। इसमें वार्ड एक से रामकमल, वार्ड पांच से आशर्फीलाल, वार्ड छह से शिव प्रसाद, वार्ड सात से अजय तिवारी, सफरुद्दीन खान, पवन कुमार, वार्ड 12 से हरि प्रताप, वार्ड 14 से संजय सिंह, वार्ड 15 से आशमाबानों, वार्ड 16 से नाजिम, वार्ड 25 से नूरजहां, वार्ड 31 से रामानुज तिवारी, वार्ड 33 से शहनाज, नीलोफर बेगम, वार्ड 34 से फरीद अहमद ने परचा जमा किया। एसडीएम सदर एस सुधाकरन ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्वक चल रही है। अध्यक्ष पद के लिए कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ। जबकि अध्यक्ष के लिए 12 और सभासद के लिए 83 परचे बिके।
विज्ञापन

सलोन प्रतिनिधि के मुताबिक सलोन तहसील परिसर में नगर पंचायत सलोन, परशदेपुर तथा नसीराबाद के अध्यक्ष तथा सभासदों की नामांकन प्रक्रिया चल रही है। सोमवार को सलोन में सभासद के दो और नसीराबाद में सभासद के लिए चार नामांकन पत्र दाखिल हुए। परशदेपुर में किसी भी पद के लिए नामांकनपत्र दाखिल नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार, नगर निकाय चुनाव बछरावां के लिए सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए तीन परचे दाखिल हुए। इसमें मो. एजाज, पल्टूदास व शकील शामिल हैं। सभासद के लिए नौ परचे जमा हुए। नगर पंचायत महराजगंज में अध्यक्ष और सभासद के पदों के लिए एक भी परचा नहीं दाखिल हुआ। बछरावां मेंअध्यक्ष के 10 और सभासद के 22 परचे बिके। महराजगंज में अध्यक्ष के तीन और सभासद के लिए 20 परचे बिके। बछरावां आरओ राजेश सिंह व महराजगंज नगर पंचायत के आरओ आरके सचान ने बताया नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्वक चल रही है। डलमऊ प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत में कोई परचा दाखिल नहीं हुआ। अध्यक्ष के लिए दो और सदस्य के 33 परचे दावेदारों ने खरीदे। ऊंचाहार प्रतिनिधि के मुताबिक नगर पंचायत में सोमवार को कोई नामांकन नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed