फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   रविराज बने इसरो के जूनियर साइंटिस्ट, खुशी

रविराज बने इसरो के जूनियर साइंटिस्ट, खुशी

Sat, 04 Nov 2017 11:02 PM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
रविराज बने इसरो के जूनियर साइंटिस्ट, खुशी
रविराज बने इसरो के जूनियर साइंटिस्ट
विज्ञापन

रायबरेली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में चयनित छह छात्रों में एक होनहार जिले का है। छात्र रविराज अवस्थी का इसरो में जूनियर साइंटिस्ट के लिए चयन हुआ है। शनिवार को देर शाम खबर मिलते ही परिवार के लोगों के साथ ही सगे संबंधियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। परिवार के सदस्यों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर बधाई दी है। रविराज वर्तमान समय में इंदौर में आईआईटी कर रहा था।

शहर के प्रकाश नगर में रहने वाले व विकास विभाग के प्रधान सहायक बीरेंद्र कुमार अवस्थी के बेटे रविराज अवस्थी का चयन इसरो में जूनियर साइंटिस्ट के लिए हुआ है। रविराज वर्तमान समय में इंदौर में आईआईटी कर रहा था। कैंपस सेलेक्शन में छह बच्चों का चयन हुआ है। इसमें यूपी से सिर्फ रविराज का ही चयन हुआ है। शनिवार को बेटे के चयन की खबर मिलते ही पिता के साथ ही घर के अन्य लोग खुशी से झूम उठे। चयन की सूचना मिलने पर बधाइयों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। रामेंद्र मिश्रा, केबी सिंह, प्रवीण पांडेय, ब्रजेश सिंह, अशोक यादव आदि तमाम लोगों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed