{"_id":"59fcc10b4f1c1bd1408b46fd","slug":"131509736715-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनटीपीसी हादसे में मरे तीन अज्ञात श्रमिकों की शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनटीपीसी हादसे में मरे तीन अज्ञात श्रमिकों की शिनाख्त
Updated Sat, 04 Nov 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनटीपीसी हादसे में मरे तीन अज्ञात श्रमिकों की शिनाख्त
रायबरेली। एनटीपीसी की छठवीं यूनिट के बॉयलर फटने से मरने वाले तीन अज्ञात श्रमिकों की शुक्रवार को पहचान होने के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। ऊंचाहार से लेकर जिला अस्पताल तक हुई कुल 19 मौतों के शवों के पीएम का काम भी पूरा हो चुका है।
इसमें चार शवों की शिनाख्त न हो पाने के कारण उनका पीएम शुक्रवार को पहचान होने के बाद किया गया। इसमें ऊंचाहार क्षेत्र के पूरे कुर्मिन मजरे पुरवारा निवासी लवलेश पुत्र तुलसी, पूरे तुराबी मजरे मोखरा निवासी कृष्ण मुरारी यादव पुत्र झूरी, अरंगपुर थाना मेयोरपुर सोनभद्र निवासी हीरा सिंह पुत्र रामजीत की पहचान हुई है।
एसडीएम सदर एस सुधाकरन ने बताया कि जिले में मरे सभी 19 मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर शवों को परिवारीजनों को सौंप दिया गया है। अज्ञात शवों की भी शिनाख्त हो गई है। उन्होंने बताया कि परिवारीजनों को मदद मुहैया करानेे के लिए आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने बताया कि जिले में मरने वालों की संख्या 19 थी। इन सभी का पोस्टमार्टम कराने के बाद शवों को उनके परिवारीजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवारों में तीन को उन्होंने दो-दो लाख के चेक मुहैया करा दिए हैं। बाकी को जल्दी ही चेक दे दिए जाएंगे।
विज्ञापन
मरने वालों में रायबरेली के चार श्रमिक
एनटीपीसी हादसे में जिले में 19 श्रमिकों की मौत हुई। इसमें चार मौतें जिला अस्पताल, एक मौत सीएचसी ऊंचाहार और 14 श्रमिकों की मौत एनटीपीसी के अस्पताल में हुई थी। मरने वाले 19 श्रमिकों में मात्र चार श्रमिक ही जिले के रहने वाले हैं। शेष छत्तीसगढ़, सोनभद्र, मध्य प्रदेश, कुशीनगर, झारखंड, बिहार और लखनऊ के रहने वाले हैं। जिले में मरने वालों में जिले के लवलेश, कृष्ण मुरारी यादव, अवधेश जायसवाल व बालकृष्ण शुक्ला शामिल हैं।