{"_id":"598761414f1c1be6638b4920","slug":"131502044481-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊंचाहार क्षेत्र के चड़रई चौराहा पर हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊंचाहार क्षेत्र के चड़रई चौराहा पर हादसा
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयाग डिपो की बस ने दंपती को कुचला, महिला की मौत
रायबरेली। ऊंचाहार-रोहनियां थाना क्षेत्र में रविवार को बेकाबू प्रयोग डिपो की बस ने बाइक सवार दंपति को कुचल दिया। इसमें महिला की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ, जब दोनों रक्षाबंधन की खरीदारी करके शहर से गांव लौट रहे थे। पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।
गदागंज थाना क्षेत्र के खरगवनपुर मजरे सुदामापुर निवासी रामकिशुन पत्नी मालती देवी (40) के साथ रक्षाबंधन की खरीदारी कर बाइक से रायबरेली से लौट रहा था। चड़रई चौराहा पर लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग से जमुनापुर मार्ग पर जैसे मुड़े सामने से आ रही प्रयाग डिपो की बस जोरदार टक्कर मार दी। इसमें राम किशुन सड़क की पटरी की ओर गिरा, जबकि मालती सड़क पर गिरी और बस उसे कुचलते हुए निकल गई। इससे मालती की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को फोन किया, जिससे बस को जगतपुर पुलिस ने पकड़ लिया गया। गंभीर रूप से घायल पति रामकिशुन को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। कोतवाली प्रभारी धनंजय सिंह का कहना है कि बस को पकड़ लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। मालती की मौत से सात बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। इससे गांव खरगवनपुर में मातम छाया है।