{"_id":"594eb8674f1c1b83688b49bb","slug":"131498331239-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांद देखने पर या उसकी तस्दीक के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांद देखने पर या उसकी तस्दीक के
Updated Sun, 25 Jun 2017 03:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद का सभी को बेसब्री से इंतजार
- चांद देखने पर या उसकी तस्दीक के लिए हेल्पलाइन नंबर पर करिए फोन
- बाजार में चहल पहल बढ़ी, कोई सेंवई तो कोई खरीद रहा नए कपड़े
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। जिले में ईद की तैयारियां पूरी हो गई हैं। सभी को चांद का बेसब्री से इंतजार है। बाजार में कोई सेंवई खरीद रहा है तो कोई नए कपड़े खरीदने में व्यस्त है। हर कोेई अच्छे ढंग से ईद मनाने की तैयारियां में जुटा है। चांद देखने पर या फिर उसकी तस्दीक के लिए शहर काजी ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। वजह यदि किसी ने चांद देखा है तो उसकी सूचना हेल्पलाइन नंबर पर दे सकता है। यह चांद दिखने की जानकारी लेनी है तो इस नंबर पर फोन कर सकता है।
शहर काजी मुफ्ती महमूद अख्तर मिस्बाही और शिया इमामे जुमा मौलाना कंबर अली ने बताया कि जिस तरह रमजान का चांद देखकर रोजा रखा जाता है, उसी तरह ईद का चांद देखकर या शरई तस्दीक होने पर नमाज होती है। चांद 29वें रमजान से देखने की रवायत है। न दिखने पर 30 रोजे रखकर ईद मनाई जाती है। इफ्तार से तीन मिनट पहले से लेकर इफ्तार के तीन-चार मिनट बाद तक चांद का दीदार मौसम साफ होने पर हो सकता है। उन्होंने बताया कि रमजानुल मुबारक के महीने में साहब-ए-हैसियत मुसलमान को अपनी कुल आमदनी की बचत का ढाई प्रतिशत हिस्सा जकात के रूप में निकालकर जरूरतमंद गरीबों में तकसीम करना होता है। इसी तरह गरीब मिस्कीन को नमाज के पहले फितरा अदा कर देना चाहिए। उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन नंबर 9450567776, 9415117700, 9415190192 और 9415743898 है।
इनसेट
सुबह आठ बजे से 10 के बीच होगी नमाज
चांद देखने के बाद ही ईद की नमाज होगी। रमजान माह 29 दिनों का हुआ तो 26 को नहीं तो 27 जून को ईद की नमाज ईदगाह और मस्जिदों में होगी। अंतिम फैसला शरीयत के मुताबिक चांद की तस्दीक होने पर होगा। ईदगाह से लेकर मस्जिदों में सभी जगह ईद की नमाज की तैयारियां पूरी हो गई हैं।
विज्ञापन
इनसेट
ईद पर कहां पर कितने समय होगी नमाज
मस्जिद समय
ईदगाह डबल फाटक 9.30 बजे
ईदगाह अमावां 9.30 बजे
मदरसा महबूबिया 8.00 बजे
बुखारी शाह 8.15 बजे
गौसिया मस्जिद 8.30 बजे
अनवर नगर मस्जिद 8.30 बजे
सदरिया मस्जिद 8.30 बजे
जामा मस्जिद अहले हदीस 8.30 बजे
बारादरी टाऊन हाल 8.45 बजे
शकूर शाह राजघाट 9.00 बजे
सुनहरी मस्जिद तेलियाकोट 9.00 बजे
जामा मस्जिद खिन्नी तल्ला 9.00 बजे
हबीब खां मस्जिद 9.00 बजे
नया पुरवा मस्जिद 9.00 बजे
चकभीखमपुर मस्जिद 9.00 बजे
ईदगाह खपरमलंग 9.30 बजे
शिया कौमी मस्जिद 9.45 बजे
जामा मस्जिद बड़ा घोसियाना 10.00 बजे
दायरे की मस्जिद 10.00 बजे
इनसेट
डीएम-एसपी ने लिया ईदगाह का जायजा
डबल फाटक स्थित ईदगाह पर ईद पर नमाजियों की अधिक भीड़ जुटती है। इसलिए यहां पर सुरक्षा का अधिक ध्यान दिया जाता है। डीएम अभय सिंह, एसपी गौरव सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट, आलोक कुमार, सीओ सिटी श्वेता श्रीवास्तव ने शनिवार को सफाई निरीक्षक अपर्णा वाजपेयी, वरिष्ठ राजस्व निरीक्षक मुमताज भाई के साथ ईदगाह का निरीक्षण किया और यहां पर चल रही तैयारियों के बारे में जाना। ईदगाह पर साफ-सफाई का कार्य कराया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि किसी कीमत पर ईद के दिन होने वाली नमाज पर अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। इस पर नगर पालिका के अधिकारी पूरा ध्यान दें।
इनसेट
सफाई, पेयजल और बिजली की रहेगी विशेष व्यवस्था
ईद पर पेयजल और बिजली की विशेष व्यवस्था रहेगी। सफाई के लिए 40 सफाई कर्मचारियों को लगाया गया है। ये मस्जिद और उसके आसपास के साथ मुस्लिम इलाकों में सफाई पर विशेष ध्यान देंगे। इन इलाकों में चूने का छिड़काव कराया जाएगा। सफाई निरीक्षण अपर्णा वाजपेयी ने बताया कि सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कहीं पर कोई चूक नहीं होने दी जाएगी। पेयजल के लिए समय तय कर दिया गया है। वरिष्ठ राजस्व निरीक्षक मुमताज ने बताया कि तीन चरणों में पानी की आपूर्ति की जाएगी। पावर कॉर्पोरेशन के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि भरपूर बिजली मिलेगी। इसके लिए टीम बना दी गई है। यदि कहीं पर कोई फॉल्ट होती है तो तुरंत ठीक कराया जाएगा।
इनसेट
पेयजल आपूर्ति का समय
सुबह 6 से 8 बजे तक।
दोपहर एक से 2 बजे तक
शाम को 6 बजे से 8 बजे तक।
नोट-इसके अलावा जरूरत पड़ने पर टैंकरों से पानी पहुंचाया जाएगा।