फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   13 thousand people broke the rules, 1.75 crores was recovered

13 हजार लोगों ने नियमों को तोड़ा, वसूले गए 1.75 करोड़

Wed, 02 Dec 2020 01:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
13 thousand people broke the rules, 1.75 crores was recovered
रायबरेली। यातायात माह का समापन हो गया। राहत देने वाली बात ये है कि इस बार यातायात माह के दौरान पिछले साल की अपेक्षा 25 फीसदी हादसों में कमी आई। 13 हजार 128 दो पहिया-चार पहिया सवार लोगों ने यातायात के नियम तोड़े। इन सभी से एक करोड़ 75 लाख 300 रुपये शमन शुल्क के रूप में वसूला गया।
विज्ञापन

एसपी श्लोक कुमार के दिशा-निर्देशन में ट्रैफिक विभाग की नई पहल काम आई, जिसका नतीजा रहा कि सख्ती के चलते लोग नियमों को तोड़ने से घबराए। साथ ही हॉट स्पॉट चिह्नित किए गए। इन स्थानों पर सतर्कता बरती गई।
विज्ञापन

हालांकि अब भी अधिकतर लोग यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। जरूरत है कि लोग नियमों का पालन करें। स्वयं के साथ ही दूूसरी की जिंदगी को खुशहाल बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सर्किल कुल चालान कुल धनराशि
सीओ नगर 4218 7028600
सीओ महराजगंज 1910 2121425
सीओ लालगंज 2095 2631132
सीओ डलमऊ 2118 2721454
सीओ सलोन 2787 3011689
कुल 13128 17514300
सीओ ट्रैफिक डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस बार यातायात माह के दौरान सड़क हादसों में 25 फीसदी कमी आई है। पुलिस की सख्ती और जनसहयोग की वजह से यह सब हुआ। पिछले साल सदर कोतवाली में यातायात माह के दौरान 36 लोगों की मौतें हुई थी। इस बार यातायात माह के दौरान 19 लोगों की जान गई है।
शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में सड़कों पर पुलिस बैरियर लगाए गए। वाहन चेकिंग कराई गई। स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम कराए गए। इसी का नतीजा रहा कि हादसों में कमी आई। हालांकि अब भी अधिकतर लोग यातायात नियमों का पालन करने में अनदेखी कर रहे हैं। यह चिंता की बात है। लोग नियमों का पालन करें और जिंदगी खुशहाल बनाएं।

यातायात प्रभारी रेखा सिंह का कहना है कि महिला निरीक्षक के तौर पर उन्हें ट्रैफिक विभाग की जिम्मेदारी मिली। यातायात नियमों का पालन कराने के लिए सख्ती के साथ ही जनसहयोग का सहारा लिया गया। सिटीजन ट्रैफिक व्हाट्सएप नंबर जारी किया गया, ताकि लोग नियमों की अनदेखी करने वालों की फोटो भेजकर कार्रवाई कराएं। जो भी शिकायतें मिली, उस पर कार्रवाई की गई। यातायात माह का समापन हो गया है, लेकिन आगे भी यातायात नियमों का पालन कराने के लिए सख्ती बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed