फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   13 mobile teams will reach the villages and purchase wheat

Raebareli News: गांवों में पहुंचकर गेहूं खरीद करेंगी 13 मोबाइल टीमें

Mon, 30 Mar 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 30 Mar 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
13 mobile teams will reach the villages and purchase wheat
रायबरेली। किसानों को सुविधा देने के लिए विपणन विभाग ने गेहूं खरीद की विशेष व्यवस्था की है। जिन गांव के किसानों को खरीद केंद्र तक पहुंचने में परेशानी होगी या खरीद का लक्ष्य पूरा न होने पर वहां विभाग की ओर से मोबाइल टीम भेजकर गांव में ही गेहूं की खरीद की जाएगी। इससे किसानों को परिवहन खर्च और समय की बचत होगी। इसके लिए जिले में 13 मोबाइल टीमें बनाई गई हैं। जिले में 93 खरीद केंद्रों का संचालन सोमवार से होगा। केंद्र प्रभारियों को तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन



क्षेत्रीय विपणन अधिकारी सोनी गुप्ता ने बताया कि सरकार से तय मूल्य पर किसानों का गेहूं खरीदने के लिए केंद्रों को अनुमोदन दिया गया है। अधिक से अधिक किसानों का गेहूं आसानी से खरीदा जाएगा। इसके लिए ऐसे गांवों की पहचान की जा रही है, जहां के किसान किसी कारणवश खरीद केंद्र तक नहीं पहुंच पाते हैं। उन गांव में विभाग की मोबाइल टीम भेजकर मौके पर ही गेहूं की तौल एवं खरीद प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। पिछले वर्ष भी विभाग की ओर से यह व्यवस्था लागू की गई थी। इस व्यवस्था से किसानों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिन गांवों में कम से कम 300 क्विंटल गेहूं उपलब्ध होगा, वहां मोबाइल टीम भेजी जाएगी। टीम गांव में ही किसानों के गेहूं की तौल कर खरीद करेगी और वहीं से ट्रक के माध्यम से गेहूं लादकर सीधे गोदाम तक पहुंचाया जाएगा। किसानों से अपील की है कि वह अपने नजदीकी खरीद केंद्र या विभागीय अधिकारियों को गांव में उपलब्ध गेहूं की जानकारी दें। किसान प्रयास करें, कि अपने नजदीक के केंद्र पर पहुंचकर अपने गेहूं की तौल करवाएं। हर केंद्र पर किसानों को बेहतर सुविधा मुहैया कराई जाएगी। किसानों को कहीं भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed