{"_id":"5c59de8abdec22271a77b975","slug":"121549393546-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलकूप के कनेक्शन पर चलता मिला कारखाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलकूप के कनेक्शन पर चलता मिला कारखाना
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में छापे के दौरान नलकूप के कनेक्शन से कारखाना चलाता मिला। रात में अभियंताओं की ओर से की गई कार्रवाई से हड़कंप मच गया।
मामले में उपभोक्ता के खिलाफ 10 किलोवाट बिजली चोरी करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के हींगामऊ गांव निवासी दुर्गा बख्श सिंह के नाम पर नलकूप का कनेक्शन है। नलकूप के कनेक्शन पर चोरी छिपे कारखाना चलाया जा रहा था।
मुखबिर की सूचना पर डलमऊ के एक्सईएन धीरेंद्र बहादुर सिंह, अवर अभियंता राजीव यादव, टीजी टू सुनील कुमार, लाइनमैन शैलेंद्र कुमार व रामसिंह के साथ रात में छापा मारा।
अवर अभियंता ने बताया कि नलकूप के कनेक्शन से 10 किलोवाट बिजली चोरी करके कारखाना चलाया जा रहा था। उपभोक्ता के खिलाफ बिजली चोरी की तहरीर डलमऊ कोतवाली में दी गई है। कोतवाल लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।