फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   हाईवे पर अवैध अतिक्रमण करने वालों पर कसा शिकंजा

हाईवे पर अवैध अतिक्रमण करने वालों पर कसा शिकंजा

Fri, 28 Dec 2018 12:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर अवैध अतिक्रमण करने वालों पर कसा शिकंजा
रायबरेली। शहरवासियों को अतिक्रमण की समस्या से राहत दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने कवायद शुरू की गई है। रायबरेली-प्रयागराज राजमार्ग के किनारे किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से हटवा दिया गया।
विज्ञापन



करीब छोटी-बड़ी मिलाकर 200 दुकानें हटवाई गईं। कई दुकानदारों को दुकानें हटाने के लिए एक दिन की मोहलत दी गई है। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया।


एडीएम प्रशासन राम अभिलाख, एएसपी शशिशेखर सिंह की मौजूदगी में हाईवे पर सिविल लाइंस से सारस होटल तक जेसीवी से अतिक्रमण हटवाया।


किसी ने चाय-पान तो किसी ने टीनशेड रखकर किराना की दुकान रख लिया था। जेसीवी ने एक के बाद एक दुकानें ढहा दी। इससे अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन



कई दुकानदार तो दुकान हटाने के लिए एक दिन की मोहलत मांगी। इस पर अफसरों ने मोहलत दी। एएसपी ने बताया कि हाईवे के किनारे अतिक्रमण होने की वजह से आए दिन न सिर्फ जाम लगता था, बल्कि सड़क हादसे हो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



व्यापारियों, एनएचएआई के अधिकारियों के सहयोग से अतिक्रमण हटवाया गया। 200 दुकानें हटवाई गई। इस मौके पर सीओ सदर गोपीनाथ सोनी, कोतवाल अशोक सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed