फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   बिजली कटौती के खिलाफ सड़क पर उतरे

बिजली कटौती के खिलाफ सड़क पर उतरे

Tue, 26 Jun 2018 12:32 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
बिजली कटौती के खिलाफ सड़क पर उतरे
बिजली कटौती के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, फूंका पुतला
विज्ञापन



रायबरेली। शहरी क्षेत्र में चरमराई बिजली आपूर्ति व्यवस्था के खिलाफ लोग सड़क पर उतर आए। खफा व्यापारियों ने रेलवे स्टेशन परिसर में पावर कॉर्पोरेशन के अभियंताओं का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। रविवार रात में बिजली गुल होने पर राना नगर मोहल्ले के नागरिकों ने रोड जाम कर विरोध जताया।


शहर क्षेत्र की करीब तीन लाख आबादी को बिजली आपूर्ति आईटीआई, प्रगतिपुरम, इंदिरा नगर, गोराबाजार, तेलियाकोट, आईटीआई विद्युत उपकेंद्र से होती है।


इन उपकेंद्रों और लाइनों की हालत बेहद खराब है। हल्की हवा चलने या बारिश होने से बिजली आपूर्ति चरमरा जाती है। रविवार शाम बारिश और हवा चलने से शहर के सभी बिजली उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई।
विज्ञापन



रात 12 बजे के बाद इंदिरा नगर, गोराबाजार, प्रगतिपुरम की आपूर्ति तो शुरू हो गई, लेकिन तेलियाकोट क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी रात बंद रही है।


इससे खफा नागरिकों ने राना नगर मोहल्ले के पास रायबरेली-कानपुर हाईवे जाम कर दिया। सोमवार को रेलवे स्टेशन परिसर में व्यापारियों ने पावर कॉर्पोरेशन के अभियंताओं का पुतला फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन



व्यापारी अरविंद पाठक, सुरेश साहू, संदीप, विनीत गुप्ता, कुलदीप ने कहा कि कहा कि शहर की बिजली आपूर्ति गांवाें से भी बदतर हो गई है।


व्यापारियों ने कहा कि फॉल्ट आने पर अभियंता तो गायब रहते हैं, केवल संविदा कर्मियाें के भरोसे ही बिजली आपूर्ति शुरू कराई जाती है। कहा कि यदि बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार न हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed