{"_id":"5a95a4b04f1c1b410b8bb683","slug":"121519756464-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसिक शिक्षा परिषद की परीक्षाएं 12 से 17 तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसिक शिक्षा परिषद की परीक्षाएं 12 से 17 तक
Updated Wed, 28 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय विद्यालयों की परीक्षाएं 12 से
रायबरेली। बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम मंगलवार को घोषित कर दिया गया।
जिले के लगभग 2700 स्कूलों में 12 से 17 मार्च तक परीक्षाएं होंगी। जिनमें लगभग ढाई लाख बच्चे शामिल होंगे। अब परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।
सभी विषयों की परीक्षा का पूर्णांक 30-30 अंक होगा। कक्षा एक में केवल मौखिक परीक्षा होगी, लिखित परीक्षा नहीं होगी। कक्षा 6 से 8 तक की केवल लिखित परीक्षा होगी, मौखिक परीक्षा नहीं होगी।
कक्षा 2 एवं 3 में लिखित तथा मौखिक परीक्षा का अधिभार 50-50 प्रतिशत, जबकि कक्षा 4 एवं 5 में लिखित तथा मौखिक परीक्षा का अधिभार 70 और 30 प्रतिशत रहेगा।
परीक्षाएं दो पालियों सुबह 9 बजे से 11.30 बजे तक और दोपहर 12.30 बजे से 3 बजे तक होंगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार शुक्ला ने कहा कि परीक्षा के संबंध में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को तैयारियां तेज करने के निर्देश दिए जा चुके हैं।