{"_id":"5a5a5bd44f1c1bf6408b4a4d","slug":"121515871188-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"62 लीटर शराब और पांच लीटर स्प्रिट बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
62 लीटर शराब और पांच लीटर स्प्रिट बरामद
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
62 लीटर शराब और पांच लीटर स्प्रिट बरामद
रायबरेली। बाराबंकी जिले में कच्ची शराब पीने से हुई मौत के बाद शासन से आए निर्देश के बाद आबकारी विभाग की टीमों ने छापामारी शुरू कर दी है।
शनिवार को टीम ने 62 लीटर कच्ची शराब व पांच लीटर स्प्रिट बरामद करके एक आरोपी को दबोचा। एसडीएम सदर गौरव शुक्ला, आबकारी निरीक्षक पुष्पेंद्र मिश्रा, एसओ विनोद सिंह की टीम ने गुरुबख्शगंज क्षेत्र के बढ़इन का पुरवा में छापामारी की।
इस दौरान 62 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। 65 क्विंटल लहन नष्ट किया गया। 14 भट्ठियां तोड़ी गई। अवैध कारोबार में लिप्त पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया।
उधर, आबकारी निरीक्षक महराजगंज कीर्ति प्रकाश पांडेय और आबकारी निरीक्षक ऊंचाहार राजेश गौतम की टीम ने क्षेत्र के गोसाई का पुरवा स्थित शारदा नहर, सरपतहा पुल के पास से पांच लीटर स्प्रिट बरामद की गई।
विज्ञापन
मौके से प्रतापगढ़ जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के लवानीगंज निवासी राम आसरे को दबोचा। आरोपी स्प्रिट पाउच में बनाकर बेच रहा था। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि शराब को जहरीली बनाने के लिए स्प्रिट का प्रयोग किया जाता है।