फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   धनतेरस पर 50 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान

धनतेरस पर 50 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान

Tue, 17 Oct 2017 12:03 AM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
धनतेरस पर 50 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान
त्र68 करोड़ से शहर मनाएगा धनतेरस
विज्ञापन

रायबरेली। धनतेरस पर मंगलवार से पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व का शुभारंभ हो जाएगा। महालक्ष्मी के स्वागत के लिए शहर स्थित सोने, चांदी, हीरे के गहने, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, साड़ी, रेडीमेड कपड़े, मिठाइयां, कम्प्यूटर, कार और बाइक के शोरूम दुल्हन की तरह सज चुके हैं। धनतेरस पर गहने, कार, बाइक घर लाने के लिए लोगों ने सोमवार देर रात बुकिंग कराई। कारोबारियों का अनुमान है कि जिले वासी इस बार करीब 68 करोड़ रुपये की खरीद-फरोख्त करके धनतेरस मनाएंगे।
धनतेरस को लेकर बाजार में इस बार ऑफरों की भरमार है। सभी दुकानदारों में सामान बेचने को लेकर होड़ सी मची है। दो पहिया, चार पहिया वाहनों की बुकिंग पहले से ही करा ली गई है। सोने-चांदी के जेवरात खरीदने को लोग जहां आतुर हैं, वहीं टीवी से लेकर फ्रिज की भी डिमांड बढ़ गई है। धनतेरस पर खरीदारी को शुभ माना जाता है। ऐसे में नामी-गिरामी कंपनियों ने खरीदारी के साथ उपहारों की भी घोषणा की है। टीवी, एसी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, लैपटॉप, मोबाइल समेत सभी सामानों की खरीदारी पर तमाम तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं। इसमें एक्सचेंज ऑफर में 15 से 20 फीसदी छूट भी दी जा रही है। लोगों को लुभाने के लिए एक की खरीदारी पर दो आइटम देने की स्कीम भी चल रही है।
विज्ञापन

एलईडी टीवी की खरीद पर ग्राहकों को इस बार एक साल से बढ़ाकर पांच साल की वारंटी दी जा रही है। इसी तरह मोबाइल व डीटीएच कनेक्शन में भी छूट दी जा रही है। फ्रिज, वॉशिंग मशीन, इंडक्शन चूल्हा, एसी, टैबलेट, कपड़ों आदि पर आकर्षक उपहार व छूट दी जा रही है। इस बार घरों में पुराने फ्रिज रखने वालों को नया बदलने का सुनहरा मौका है। उन्हें एक्सचेंज ऑफर का लाभ दिया जा रहा है। इसके तहत 10 से लेकर 20 फीसदी तक छूट दी जा रही है। यही नहीं कपड़ा का बाजार भी सजा हुआ है। जेवरात खरीदने के लिए भी दुकानें सज गई हैं। खरीदारी को लेकर लोगों में उत्साह दिख रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि धनतेरस पर करीब 100 करोड़ रुपये का कारोबार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनतेरस पर इतना कारोबार होने का अनुमान
सराफा बाजार 15 करोड़
बर्तन बाजार 10 करोड़
इलेक्ट्रॉनिक 10 करोड़
चार पहिया 15 करोड़
ट्रैक्टर 05 करोड़
बाइक 08 करोड़
कपड़ा 05 करोड़

पहले से ही दो पहिया और चार पहिया वाहनों कर ली बुकिंग
एक शोरूम मालिक समीर सब्बरवाल का कहना है कि वाहन बाजार सज गया है। अब तक 50 दो पहिया वाहनों की बुकिंग कर ली गई है। शोरूम मालिक नीरज कुमार गुप्ता का कहना है कि 14 दो पहिया गाड़ियों की बुकिंग कर ली गई है। अभी भी ग्राहक बुकिंग कराने के लिए शोरूम पहुंच रहे हैं। इसी तरह एक शोरूम का कार्य देखरेख रहे चंद्रहास दीक्षित का कहना है कि 25 चार पहिया वाहनों कि बुकिंग हो चुकी है। शोरूम मैनेजर वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि 15 चार पहिया वाहनों की बुकिंग कर ली गई है।

इस तरह के बाजार में मौजूद ऑफर
हुंडई की चार पहिया गाड़ी खरीद में 25 हजार से 90 हजार रुपये की छूट है। रेनाल्ट गाड़ी खरीदने पर एक ग्राम सोने का सिक्का का ऑफर है। महिंद्रा की दो पहिया गाड़ी खरीद में 4500 रुपये का एक्सचेंज ऑफर है। चार पहिया गाड़ी फोर्ड में 25 हजार से 55 हजार का ऑफर है। हांडा कंपनी की दो पहिया गाड़ी खरीद में सरकारी कर्मचारी के लिए 20 हजार रुपये की छूट है। बजाज की दो पहिया गाड़ी खरीद पर 2100 रुपये की छूट है।


व्यवसायियों को उम्मीद, होगी अच्छी बिक्री
बर्तन व्यवसायी अमोल अवस्थी, गौरव रस्तोगी का कहना है कि धनतेरस को लेकर बाजार सज गया है। उम्मीद है कि इस बार अच्छी बिक्री होगी। बर्तन खरीद पर कई ऑफर ग्राहकों को दिए जा रहे हैं। सराफा व्यवसायी मोहन और शिवम वाजपेयी का कहना है कि धनतेरस पर सोने-चांदी के जेवरात और सिक्के बाजार में उपलब्ध हैं। इस बार चांदी की दो हजार रुपये की नोट भी सभी को आकर्षित करेगी। बाजार में हॉलमार्क युक्त सिक्के भी उपलब्ध हैं। उम्मीद है कि इस बार पिछले साल की अपेक्षा अधिक बिक्री होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed