{"_id":"59c022954f1c1b7d688b557b","slug":"121505763989-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की समस्याओं को लेकर बुलंद की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की समस्याओं को लेकर बुलंद की आवाज
Updated Tue, 19 Sep 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों की समस्याओं का हो समाधान
रायबरेली। विकास भवन परिसर में सोमवार को भाकिए अराजनीतिक की बैठक हुई। इसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। सभी ने बिजली, पानी, सड़क, छुट्टा मवेशियों से निजात दिलाए जाने की मांग की। समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपा। कहा कि यदि समस्याओं से निजात नहीं मिली तो आंदोलन किया जाएगा।
भाकिए के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार त्रिपाठी व समर बहादुर सिंह ने कहा कि जिले के सभी ब्लॉक क्षेत्रों में जबरदस्त कटौती की जा रही है। इससे किसानों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली के अभाव में धान की फसल सूख रही है। जिले की ज्यादातर नहरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। कर्जमाफी में बैंकों द्वारा आधार कार्ड की फीडिंग में लापरवाही की जा रही है। इससे कर्जमाफी योजना का लाभ पाने में किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर सूर्य प्रसाद तिवारी, रामलखन, बदाला, शिवमोहन, राजेश्वरी, सीता आदि मौजूद रहे।