फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   हाईटेंशन लाइन का तार टूटा, ढाई लाख आबादी की बती गुल

हाईटेंशन लाइन का तार टूटा, ढाई लाख आबादी की बती गुल

Wed, 30 Aug 2017 12:04 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन का तार टूटा, ढाई लाख आबादी की बती गुल
एचटी लाइन का तार टूटा, 60 गांवों की बत्ती गुल
विज्ञापन

रायबरेली। पावर कॉर्पोरेशन की ढुलमुल कार्यशैली से उपभोक्ताओं की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जिले की हाईटेंशन लाइनें जर्जर होेने के चलते कहीं न कहीं बिजली आपूर्ति ठप रहती है। इससे उपभोक्ताओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार सुबह शहर के आबादी क्षेत्र में तार टूटकर एक मकान के ऊपर गिर गया। इससे अफरातफरी मच गई। तारों पर प्लास्टिक की पाइप चढ़ा होेने से कोई हादसा तो नहीं हुआ, लेकिन करीब 60 गांवों की बिजली गुल हो गई। इससे ढाई लाख आबादी अंधेरे में है।
विद्युत उपकेंद्र त्रिपुला से निकले मुंशीगंज फीडर बराडीह, कबूलिन, झकरासी, कुचरिया, भुएमऊ, रुस्तमपुर करीब 60 गांवों को बिजली की आपूर्ति होती है। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे शहर के कृष्णानगर मोहल्ले में अचानक तार टूटकर एक मकान की छत पर गिर गया। इससे इन गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। तार टूटने से मोहल्ले के लोगों में अफरातफरी मच गई। मोहल्ले के रामजियावन त्रिवेदी, अखिलेश ओझा व अंकित विश्वकर्मा ने बताया कि भवनों के ऊपर से तार गुजरे हैं। कई बार इस लाइन को आबादी क्षेत्र से बाहर किए जाने की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। केवल तारों के ऊपर प्लास्टिक का पाइप चढ़ा दिया गया है। करीब 50 किलोमीटर लंबे इस फीडर के तार करीब 40 साल पुराने हो गए हैं। इससे आए दिन कहीं न कहीं फॉल्ट बना रहता हैं। यही वजह है कि शासन की मंशानुरूप बिजली नहीं मिल पा रही है। तार टूटने की जानकारी होने पर पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। तार जोड़वा कर शाम को आपूर्ति बहाल कर्राई। बिजली शुरू होते ही फिर कहीं फॉल्ट हो गया, जिससे बत्ती गुल हो गई। दिनभर बीतने के बावजूद पावर कॉपोरेशन आपूर्ति बहाल नहीं कर पाया।
विज्ञापन


12 किलोमीटर तारों को बदलवाने की तैयारी
पावर कॉर्पोरेशन के अवर अभियंता शंभूनाथ ने बताया कि फीडर बहुत बड़ा है। करीब 12 किलोमीटर लाइन के तार ज्यादा जर्जर हैं, जिन्हें बदलने के लिए इस्टीमेट बनाकर भेजा गया है। बजट मिलते ही जर्जर तारों को बदलवाने का काम शुरू कराया जाएगा। टूटे तारों को बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेड़ गिरने से तार समेत पोल हाईवे पर गिरा, ठप रहा आवागमन
रायबरेली। मुंशीगंज कस्बे में एलटी लाइन का तार और खंभा टूटकर लखनऊ-इलाहाबाद हाईवे पर गिर गया। इससे करीब एक घंटे तक आवागमन ठप रहा। खास बात यह है लोग इंदिरानगर के दोनों जेई प्रवीण पांडेय को फोन मिलाते रहे, लेकिन उनका फोन नहीं उठा। काफी देर तक अफरातफरी मची रही। पुलिस ने किसी तरह आवागमन बहाल कराया। मुंशीगंज मेन चौराहे पर रखे ट्रांसफार्मर से एलटी लाइन निकली है। इससे करीब 12 घरों की आपूर्ति बाधित है। चौकी इंचार्ज इंसाफ अली ने बताया कि तार टूटने से आवागमन बाधित था। तार हटवाने के बाद आवागमन बहाल कराया गया। इस दौरान करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। उधर, एसडीओ टाउन अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पेड़ गिरने से तार टूटा था। पोल की व्यवस्था कराकर आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed