{"_id":"594967dd4f1c1bbc468b474f","slug":"121497982941-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला लेखपाल की पिटाई करने वाला प्रेमी बंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला लेखपाल की पिटाई करने वाला प्रेमी बंदी
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेखपाल से मारपीट करने वाला दबोचा
ऊंचाहार (रायबरेली)। तहसील में एक महिला लेखपाल के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को दबोच लिया। तहसील में तैनात एक महिला लेखपाल का अपने गांव के पास के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इधर नौकरी मिलने के बाद महिला ने बीते कुछ दिनों से उससे बातचीत करना बंद कर दिया था, जिससे युवक तनाव में था और जनपद उन्नाव से यहाँ आ धमका और अपनी महिला मित्र से अपनी बात सुनने का आग्रह करने लगा। इसको लेकर दोनों में तकरार बढ़ गयी और गुस्से में आए युवक ने उसको मारना शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर उस युवक की धुनाई करके पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी सुरखाब खां का कहना है कि पकड़ा गया युवक उन्नाव जिले का रहने वाला है। रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।