फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   12 shops removed overnight; uproar ensues

Raebareli News: रातों-रात हटवा दीं 12 दुकानें, हंगामा

Wed, 23 Sep 2026 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 23 Sep 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
12 shops removed overnight; uproar ensues
मिल एरिया थाना क्षेत्र के मलिकमऊ चौराहा के तोड़ी गई दुकानें। 
रायबरेली। शहर के मलिकमऊ चौराहे पर सोमवार रात एनएचएआई की जमीन पर रखी करीब 12 दुकानों को जेसीबी से हटवा दिया गया। दुकानदारों का आरोप है कि कार्रवाई के दौरान दुकानों में रखा मोबाइल, लैपटॉप समेत अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह दुकानें हटाए जाने की जानकारी मिलने पर दुकानदारों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब पांच घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक सिपाही की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


मलिकमऊ चौराहे पर करीब 20 वर्षों से दुकानदार टिनशेड लगाकर कारोबार कर रहे थे। दुकानदारों के मुताबिक, सोमवार देर रात जेसीबी से दुकानें हटाकर दूसरे स्थान पर रख दी गईं। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे दुकानदार मौके पर पहुंचे तो दुकानें वहां नहीं थीं। इससे नाराज दुकानदारों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलिकमऊ कॉलोनी निवासी शिव प्रकाश ने बताया कि उनकी मोबाइल और लैपटॉप की मरम्मत व बिक्री की दुकान थी। जेसीबी से दुकान हटाए जाने के दौरान उसमें रखे लैपटॉप और मोबाइल क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने करीब एक लाख रुपये के नुकसान का दावा किया। चंदर और शीबू समेत अन्य दुकानदारों ने भी गुमटियां तोड़कर दूसरी जगह रखे जाने की बात कही। दुकानदारों का आरोप है कि उन्हें दुकानें हटाने से पहले कोई सूचना नहीं दी गई।

दुकानदारों ने आरोप लगाया कि मिल एरिया थाने में तैनात एक सिपाही की मिलीभगत से दुकानें हटवाई गईं। उन्होंने एक व्यक्ति पर जानमाल की धमकी देने का भी आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर दुकानदारों को शांत कराया। विरोध प्रदर्शन दोपहर करीब 12 बजे तक चला। मंगलवार रात आठ बजे दुकानदारों ने फिर से उसी स्थान पर दुकानें रख लीं।

सीओ सदर आशीष निगम ने बताया कि पीड़ित शिव प्रकाश की तहरीर पर मलिकमऊ निवासी सौरभ मौर्य के खिलाफ दुकानें हटाने, जानमाल की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सिपाही की भूमिका की भी जांच कराई जा रही है। एनएचएआई के साइट इंजीनियर संभव सिंह ने बताया कि जमीन एनएचएआई की है। हालांकि, उन्हें प्रकरण की जानकारी नहीं है।



रोजी-रोटी पर संकट का आरोप
दुकानदार शिव प्रकाश ने आरोप लगाया कि दुकानों के पास एक नर्सिंग होम संचालित है और पार्किंग के लिए जमीन खाली कराने के उद्देश्य से दुकानें हटवाई गईं। उनका यह भी आरोप है कि घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। उन्होंने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से एक सिपाही दुकानदारों को दुकानें खुद हटाने की चेतावनी दे रहा था।

मिल एरिया थाना क्षेत्र के मलिकमऊ चौराहा के तोड़ी गई दुकानें। 

मिल एरिया थाना क्षेत्र के मलिकमऊ चौराहा के तोड़ी गई दुकानें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed