फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   12 children to eat pesticide stomach's condition deteriorates

पेट के कीड़े मारने की दवा खाने से 12 बच्चों की हालत बिगड़ी

Wed, 01 Mar 2017 12:28 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Wed, 01 Mar 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
12 children to eat pesticide stomach's condition deteriorates
सांकेतिक चित्र
सलोन तहसील क्षेत्र में मंगलवार को पेट में कीड़े मारने वाली दवा अल्बेंडा जोल खाने से एक मदरसे के 12 बच्चों की हालत अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन बच्चों को पीएचसी पहुंचाया गया। इसमें से चार बच्चों को भर्ती कर लिया गया, जबकि अन्य को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. डीके सिंह का कहना है कि खाली पेट दवा नहीं खानी चाहिए। खाली पेट दवा खाने से ऐसी शिकायत हुई है। बच्चों की हालत ठीक है। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत विद्यालयों में पेट में होने वाले कीड़े मारने की दवा अल्बेंडा जोल खिलाई जा रही है।
विज्ञापन


इसी दौरान ग्राम सभा अतागंज के मिस्बाहुल उलेमा मदरसे में दवा के सेवन से 12 बच्चों को उल्टियां शुरू हो गईं। इससे मदरसा के शिक्षकों में हड़कंप मच गया। शकीर (11) पुत्र नवाब, नाहिर अली (13) पुत्र आसिफ, नदसा (13) पुत्री अनवर, रेशमा (10) पुत्री जहीर, समीना (13) पुत्री जहीर,  रसीदा (10) पुत्री रफीक, तैसीब (12) पुत्री सरताज, शिबली (8) पुत्री ताहिर, हेरा (8) पुत्री मो. अयूब, तहसीन (12) पुत्री अशफाक, नाजिया (12) पुत्री अनवर, शबाना (12) पुत्री याकूब आदि बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां हेरा, तहसीन, नाजिया व शबाना को भर्ती कर लिया गया, जबकि बाकी बच्चों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बताया जाता है कि बच्चों को खाली पेट दवा देने से उनकी हालत बिगड़ी है। हालांकि मदरसे के शिक्षक मो. रिजवान ने बताया कि बच्चों से यह पूछकर दवा खिलाई गई की उन्होंने सुबह नाश्ता किया था या नही। वहीं बच्चों की हालत बिगड़ने की खबर जब परिवारीजन भी पीएचसी पहुंच गए। बच्चों से मिले और शिक्षकों को खरी खोटी सुनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed